Travel Blog

SPA Hotel In Delhi : दिल्ली के 10 होटल जहां स्पा की बेहतरीन सुविधाएं

SPA Hotel In Delhi : दिल्ली भारत की राजधानी और दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है. कई शताब्दियों और साम्राज्यों में वापस जाने वाले इतिहास के साथ दिल्ली विविध कल्चर, हरियाली, समृद्ध आर्किटेक्चर और फेमस फूड का एक गहन मिश्रण है. पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों, पुरानी हवेलियों और रंगीन बाज़ारों की भूलभुलैया से लेकर मॉल्स और चमचमाते बाजारों जैसे आधुनिक शहर की बेहतरीन विशेषताओं को देखते हुए, दिल्ली में देखने और करने के लिए बहुत कुछ है.

इसमें हुमायूं के मकबरे की विश्व विरासत स्थल की यात्रा भी शामिल है, जो भारत में मुगल वास्तुकला का पहला उदाहरण है. नई दिल्ली कुछ बड़े लग्जरी पांच स्टार होटल भी हैं. जहां पर स्पा की बेहतरीन सुविधाएं दी जाती हैं जिसे लेकर आप महीनों की थकान भूल सकते हैं.

आज हम आपको शहर के 10 बेस्ट होटलों बारे में बताएंगे || Today we will tell you about the 10 best hotels in the city

रिलैक्स होने के लिए आजकल स्पा को एक बेहतरीन और कारगर तरीका माना जाता है. दिल्ली के 10 बेस्ट स्पा इस क्षेत्र में नित नए बेंचमार्क सेट कर रहे हैं.

स्पा एक ऐसी क्रिया है जिसमें मसाज के द्वारा शरीर को रिलैक्स किया जाता है. ‘स्पा’ एक लैटिन शब्द है जिसका मतलब होता है ‘मिनरल से भरे पानी में नहा सकते हैं’. देश के दिल दिल्ली के कुछ बेहतरीन स्पा सेंटर है.

1. इम्पीरियल ब्लू स्पा || Imperial Blue Spa

इम्पीरियल ब्लू स्पा, जनपथ लेन पर स्थित है व इसे वर्ल्ड लक्ज़री स्पा अवार्ड 2017 के लिए नामांकित किया गया है. यहां पर आपको कई अलग-अलग प्रकार के स्पा की अनोखी सीरीज देखने को मिल सकती है. एक बार जब यहां से आप सपा लेते हैं आपको बार-बार आने का मन करता है.

2. नियोवेदा स्पा|| Neoveda Spa

नियोवेदा स्पा,बंगला साहिब रोड पर स्थित है. आयुर्वेद और मॉडर्न कल्चर का अद्भुत संगम है . यहां आयुर्वेदिक मसाज, एरोमा मसाज जैसी कई सुविधाएं कस्टमर को दी जातीं हैं.

3. ऑरा हेरिटेज स्पा || Aura Heritage Spa

डिफेंस कॉलोनी में स्थित ऑरा हैरिटेज स्पा उन लोगों के बहुत बेहतरीन है, जो अपनी दिनभर की थकान को उतारकर रिलैक्स होना चाहते हैं. थाई मसाज, बॉडी स्क्रब और कई अन्य थेरेपी/सर्विसेज आपको यहां आसानी से मिल जाएंगी. यहां एक बार जैतून के तेल से मालिश करवा के देखिये – कैसा सुखद अनुभव होता है आपको!

Five Star Hotels, Delhi – दिल्ली के 10 शानदार Five Star होटल, सबकी है अलग पहचान

4.सवासदी ट्रेडिशनल थाई स्पा|| Savasadi Traditional Thai Spa

वसंत कुंज 8 में स्थित यह स्पा, पारंपरिक थाई स्पा देने के लिए ख़ासा मशहूर है. यहां पर कपल्स के लिए सुइट के बेहतरीन इंतजाम है. 5000 वर्ग फ़ीट में फैला यह स्पा अपने कस्टमर को आराम और आनंद का बेहतरीन एहसास करवाता है.

5. अमात्रा स्पा || Amatra Spa

चाणक्यपुरी का यह सपा आपको लक्जरी का बेहतरीन एहसास करवायेगा. यहां आपको स्पा के साथ-साथ बढ़िया सैलून, जुम्बा और फिटनेस पैकेज जैसी अन्य सुविधाएं भी आसानी से मिल जायेंगीं.

6. अलाया स्पा|| Alaya Spa

साकेत में स्थित अलाया स्पा आपको पारंपरिक तिबतियन स्पा का मजा देगा. यही नहीं हेयर केयर, बॉडी और ब्यूटी केयर का अद्भुत समन्वय भी आपको यहां मिल जाएगा.

पहाड़ी हाउसः कनातल के इस घर जैसा सुकून 5 स्टार होटलों में भी नहीं!

7. जहन स्पा|| Jahan Spa

फ्रेंड्स कॉलोनी का ज़हन स्पा अपने आप में एक अलग तरह का स्पा है. यहां आपको वैटरूम द्वारा बॉडी स्टीम दी जाती है. लॉकर और ड्रेसिंग की सुविधाओं से युक्त यह स्पा आपको एक अलग और सुखद एहसास देगा.

8. गोल्ड लीफ स्पा|| Gold Leaf Spa

महिपालपुर,दिल्ली का गोल्ड लीफ स्पा एक आई.एस.ओ सर्टिफाइड स्पा है. इसका यूएसपी इसकी साफ-सफाई को माना जाता है. यहां हाइली ट्रैंड मास्टर थेरेपिस्ट आपकी बॉडी को रिलैक्स करने के लिए हमेशा तैयार रहतें हैं.

9. ब्लू टेरा स्पा|| Blue Terra Spa

गुडगांव का ब्लू टेरा स्पा स्ट्रेस मैनेजमेंट, बेक पैन थैरेपी जैसी कई थेरेपीज के लिए काफ़ी मशहूर है. इन सब के साथ ही यहाँ आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी दिया जाता है.

10. ओ2 स्पा || O2 Spa

इंदिरा इंटरनेशनल एअरपोर्ट, लेमन ट्री होटल और रेडिसन होटल , द्वारका इन तीनों जगह आप इसकी सुविधाओं का लाभ ले सकतें हैं. इनकी बेहतरीन मेहमाननवाजी ही इनकी असली पहचान है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago