Humpta Pass Trek : हम्प्टा ट्रेक हिमालय के बेस्ट ट्रेकिंग जगहों में से एक
Humpta Pass Trek : हम्प्टा पास ट्रेक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के लाहुल के पास स्थित है. हम्प्टा ट्रेक हिमालय के बेस्ट ट्रेकिंग जगहों में से एक है. हम्प्टा ट्रेक बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच स्थित है. हम्प्टा ट्रेक को पूरा करने में पांच दिन लगते हैं. हम्प्टा ट्रेक तक पहुंचने के लिए मनाली सबसे बेस्ट आप्शन है.
मनाली से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए आसानी से बसे भी मिल जाती हैं. हम्प्टा ट्रेकिंग के दौरान आप हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों से रूबरू होंगे.यहां के खूबसूरत व्यू पर्यटकों को भा जाते है. हम्प्टा समुद्री स्तर से करीबन 14100 की ऊंचाई पर स्थित है. इस ट्रेकिंग की शुरुआत कुल्लू से होती है और लाहुल में खत्म होती है.
हम्प्टा पास एक क्रॉसओवर ट्रेक है जहां हर कुछ दूरी पर व्यू बदलते रहते हैं क्योंकि यह ट्रेक कुल्लू क्षेत्र की हरी-भरी हरियाली से शुरू होकर स्पीति के शुष्क पहाड़ों में समाप्त होती है. यह एक ऑल इन वन ट्रेक है जहां आप (मेपल, ब्रिच, ओक, देवदार) के अल्पाइन जंगलों से गुजरते हैं और विस्तृत घास के मैदानों में प्रवेश करते हैं.
बीच-बीच में नदियों, झरनों की धाराओं के बगल में ट्रेकिंग करते हैं. एक बार जब आप स्नोलाइन की शुरुआत तक पहुंच जाते हैं तो फिर बिल्कुल सीधी खड़ी चढ़ाई चढ़नी होती है. पूरे ट्रेक में आपको बेहद कमाल के पहाड़ी जंगली फूलों की एक अनूठी किस्म दिखाई देती है.
हम्पटा पास ट्रेक 5-6 दिन का ट्रेक है जो हिमाचल प्रदेश के मनाली से शुरू होता है. यह खूबसूरत ट्रेक खूबसूरत झरनों, फूलों और मेपल के जंगलों से घिरा हुआ है. यह शुरुआती लोगों के लिए सबसे सही है क्योंकि इसमें भी काफी एडवेंचर करने को मिलता है. इसलिए, हम्पटा पास खुद मनाली नामक “देवताओं की घाटी” को “द मिडिल लैंड” से जोड़ता है जिसे स्पीति घाटी कहा जाता है.
अमूमन लोग हम्पटा पास से निकलकर चंद्रताल झील की ओर बढ़ते हैं. ट्रेक के आखिरी दिन अगर सड़कें खुली होंगी तो आपको अद्भुत चंद्रताल झील देखने का भी मौका मिलेगा.
वैसे आपको हम्पटा पास ट्रेक के लिए ज्यादा परिस्थिति-अनुकूलन ढलने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, जैसा कि आप 14000 फीट तक जा रहे हैं, हमेशा आराम करने और इस ट्रेक की सुंदरता का आनंद लेने की सलाह दी जाती है.
यह ट्रेक जून से सितंबर तक चलती है, लेकिन हम्पटा पास ट्रेक के लिए जाने का सबसे अच्छा मौसम मानसून के समय को छोड़कर जून के मध्य से सितंबर तक है. जून के शुरुआती महीने में ऐसा हो सकता है कि चंद्रताल झील तक जाने वाले रास्ते न खुलें.अर्धचंद्राकार इस झील की यात्रा करना, इसकी सतह पर आकाश को चमकता देखना एक बेस्ट मेमोरी होगा और यह एक न भूलने वाला अनुभव होता है. आप इस समय के दौरान हम्पटा पास ट्रेक तो कर ही सकते हैं.
हम्पटा पास ट्रेक दो तरह से हो सकती है. एक तो आप खुद से करें या किसी ट्रेकिंग कंपनी के जरिए. अगर आप बिगनर ट्रेकर हैं तो ट्रेकिंग कंपनी के जरिए ही करें. इसके लिए ट्रेकिंग कंपनियां कई ऑप्शन देती हैं.जैसे दिल्ली टू दिल्ली या चंडीगढ़ टू चंडीगढ़ या फिर मनाल टू मनाली.उसी के हिसाब से बजट तय होता है. आप मान के चलिए कि मनाल टू मनाली पैकेज में आप 7500 रुपये में हम्पटा पास ट्रेक कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप खुद से करते हैं तो खर्चा थोड़ा कम आएगा.
हम्पटा पास ट्रेक जोबरा से शुरू होती है जो मनाली से लगभग 30 किमी दूर है. नेचर का मजा लेने के लिए इस खूबसूरत ट्रेक पर बड़ी संख्या में ट्रेकर्स आते हैं.
गर्मी या मानसून का मौसम ट्रेक के लिए सबसे पसंदीदा समय होने के कारण, आपको हिमालय के खूबसूरत मौसम का अनुभव मिलेगा. सीजन की शुरुआत के दौरान आप उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र के चारों ओर बर्फबारी होगी.
जुलाई के आसपास बर्फ पिघलने लगती है, हालांकि, आपको जुलाई के मध्य से मनाली साइड में बारिश की उम्मीद करनी चाहिए. जैसा कि हम जानते हैं, स्पीति घाटी में मानसून का अनुभव नहीं होता है और आपको इस मौसम में तेज धूप (और इंद्रधनुष, तितलियों) का अनुभव होगा.
हम्पटा पास ट्रेक पर अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जबकि न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है.
यह एक प्री मानसून ट्रेक है..इस दौरान खुद को बारिश से बचाने के लिए अपने पास हमेसा रेन कोट जरूर रखें. गर्मियों के दौरान ट्रेकिंग करते समय अपने पास सन ग्लास और सन्सक्रीम रखना बिल्कुल भी ना भूले -मानसून के दौरान ट्रेकिंग थोड़ी सी कठिनाई भरी होती है.अगर आप इस ट्रेकिंग को मजेदार बनाना चाहते है तो आप अपने दोस्तों को साथ इस ट्रेकिंग को और भी रोमांचकारी बनाये.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More