Adventure Trip Near Dehradun
Dehradun Near Adventure Trip– खूबसूरत दून घाटी के बीच बसा देहरादून एक ऐसा शहर है जो कई हिल स्टेशनों से घिरा हुआ है. यहां फैमली के साथ-साथ सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं. देहरादून 1400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. पूरा शहर खूबसूरत झरनों, घनी गुफाओं और प्राकृतिक झरनों से भरा हुआ है.
शहर में सबसे लोकप्रिय प्राकृतिक स्थानों में से एक रॉबर की गुफा है जो एक फेमस पिकनिक स्पॉट भी है. देहरादून में बर्डवॉचिंग और ट्रेकिंग के बेहतरीन अवसर भी हैं.
भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक होने के नाते, देहरादून में कई प्राचीन स्मारक हैं जो आपको शहर की समृद्ध कल्चर और ट्रेडिशन की एक झलक दिखाता है. देहरादून शहर में कई मंदिर, नहर, नदियां और वाटरफॉल भी हैं, जो इसे अन्य पर्यटन स्थानों से अलग बनाते हैं.
देहरादून के कुछ सबसे लोकप्रिय स्थलों में बुद्ध मंदिर (Buddha Temple), टपकेश्वर महादेव मंदिर (Tapkeshwar Mahadev Mandir), डाक पत्थर (Dakpatthar) और मालसी डियर पार्क (Malsi Deer Park) शामिल हैं. प्राकृतिक खूबसूरती और कई पर्यटन स्थानों के अलावा, देहरादून भी खरीदारी के शौकीनों को भी निराश नहीं करता है.
यहां पर कई बाजार, सड़कें और शॉपिंग मॉल हैं जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं. इसलिए, अगर आप इस खूबसूरत शहर आने का प्लान कर रहे हैं तो आपको देहरादून के पास घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में पता होना चाहिए. जहां आप कुछ खूबसूरत मेमरी बना सकते हैं.
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि देहरादून के आस-पास कौन सी जगहें घूमने के लिए बेस्ट हैं.
मसूरी दिल्ली शहर से लगभग 290 किमी उत्तर में स्थित है और इसे भारत के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में गिना जाता है. इस जगह के सुंदर व्यू और अच्छा मौसम होने के कारण कपल्स यहां हनीमून मनाने भी आते हैं. यह जगह हिमालय की चोटियों जैसे बंदर पुंछ, और गंगोत्री के अमेजिंग व्यू दिखाई पड़ता है. यहां पर ट्रेकिंग भी की जा सकती है.
Mussoorie कैसे पहुंचे-आप देहरादून से कैब या कार से मसूरी पहुंच सकते हैं. आप देहरादून से मसूरी के लिए बस भी ले सकते .
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- अप्रैल से अक्टूबर
मैन अट्रैक्शन – मसूरी झील, लाल टिब्बा, गन हिल, भद्रराज मंदिर
हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश को “ऋषियों के स्थान” के रूप में जाना जाता है. ऋषिकेश देहरादून से 43 और हरिद्वार से 24 किलोमीटर की हिमालय पर्वत में बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है. ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस मशहूर है अपने बंजी जम्पिंग, योग केंद्र , ऋषियों के आश्रम ,मंदिरो और त्रिवेणी संगम के लिए यहाँ आप बंजी जम्पिंग , रिवर रॉफ्टिंग और कैंपिंग जैसी ऐक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं.
ऋषिकेश कैसे पहुंचे- आप देहरादून से ऋषिकेश तक ट्रेन, बस या कैब से यात्रा कर सकते हैं.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- मार्च से सितंबर
मैन अट्रैक्शन- राम झूला, गीता भवन, त्रिवेणी घाट, शिवानंद आश्रम
हरिद्वार में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध है, जहां पर हर साल भारी मात्रा में पर्यटक और श्रद्धालु घूमने और दर्शन करने आते हैं. उत्तराखंड में पहाड़ियों के बीच में स्थित इस स्थान को हिंदुओ के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है.
हरिद्वार कैसे पहुंचे- देहरादून और हरिद्वार के बीच की दूरी ट्रेन से आसानी से तय की जा सकती है. यह 1 घंटे की यात्रा है. आप देहरादून से बस, कैब या अपनी कार से भी यहां पहुंच सकते हैं.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- अगस्त से अक्टूबर, फरवरी और मार्च
मैन अट्रैक्शन- हर की पौड़ी, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, मनसा देवी मंदिर और कनखालो
ये पहाड़ी शहर उत्तराखंड राज्य में स्थित है. इस हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए आपको पहले मसूरी के मॉल रोड जाना होगा, यहां से आप लगभग एक घंटे में धनौल्टी पहुंच जाएंगे.
अगर आपके पास कुछ फ्री टाइम और है, तो आप हरिद्वार, मसूरी और देहरादून की भी यात्रा कर सकते हैं. धनोल्टी समुद्र तल से 2286 मीटर ऊपर है, जहां से हिमालय का नजारा बेहद हसीन लगता है.
धनौल्टी कैसे पहुंचे-. ट्रेन या फ्लाइट से देहरादून पहुंचा जा सकता है और वहां से आप धनोल्टी के लिए बस या कैब ले सकते हैं.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- अप्रैल से अक्टूबर
मैन अट्रैक्शन- सुरकंडा देवी, इको पार्क, बुरांस खंडा, कैंप कैलिस्टा
चकराता उत्तराखंड के एक खूबसूरत हिल स्टेशन है.चकराता हिल स्टेशन समुद्र तल से 2118 मीटर की ऊंचाई पर टोंस और यमुना नदी के पास स्थित है.
खूबसूरत हिल स्टेशन राजधानी देहरादून से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह हिल स्टेशन ट्रैकिंग, स्कींग, माउंट क्लारम्बिग आदि जैसी एक्टिविटी के लिए काफी पसंद किया जाता है.
यहां पूरे साल के दौरान लगभग हर महीने कोई ना कोई त्यौहार या मेले का आयोजन होता ही है.
चकराता कैसे पहुंचे- देहरादून से चकराता पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका बस है.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय– मार्च से सितंबर
मैन अट्रैक्शन- टाइगर फॉल्स, बुधेर गुफाएं, देवबना
नाग टिब्बा उत्तराखंड के निचले हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी में से एक है. नाग टिब्बा की ऊंचाई समुद्र तल से 9,915 फीट है. नाग टिब्बा ट्रेक का नाम ‘नाग देवता’ के नाम से लिया गया है, और नाग टिब्बा ट्रेक दुनिया भर में फेसम है.
यहां से आपको स्वर्गरोहिणी, बंदर पूंछ, काला नाग, श्रीखंड महादेवऔर गंगोत्री जैसी बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमालाओं का 100 डिग्री का नजारा दिखाई देता है.
नाग टिब्बा कैसे पहुंचे- नाग टिब्बा पंतवारी बेस गांव से लगभग 10 किमी की दूरी पर है. आप देहरादून से पंतवारी तक कैब से यात्रा कर सकते हैं.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- सितंबर-मार्च
मैन अट्रैक्शन- चंद्रशिला ट्रेक, शिवलिंग
यह उत्तराखंड राज्य का एक शहर है. भागीरथी और भीलगंगा की नदियां शहर से होकर गुजरती हैं. टिहरी शहर में एशिया की सबसे बड़ी झील है जो इस जगह का एक मैन अट्रैक्शन है.
टिहरी कैसे पहुंचें- आप देहरादून तक एरोप्लेन से जा सकते हैं और फिर नई टिहरी के लिए बस से यात्रा कर सकते हैं. नई टिहरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 75 किमी दूर है.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- मार्च से मई
मैन अट्रैक्शन- टिहरी बांध, सत्येश्वर मंदिर, धालियुं गला
1780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन घने जंगलों से घिरा हुआ है. लैंसडाउन, उत्तराखण्ड के पौडी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है, जहां गढवाल रेजीमेंट नामक भारतीय सेना का सैन्य-दल स्थित है. यह समुन्दरी तट से 1706 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
लैंसडाउन में सैर स्पाटे के लिए कई पर्यटक स्थल है. लैंसडाउन के हरे भरे जंगलों के बीच बने इस आश्रम के पास मालिनी नदी बहती है.
लैंसडाउन कैसे पहुंचें- देहरादून से लैंड्सडाउन तक यात्रा करने का सबसे अच्छा तरीका या तो कार या बस है. यात्रा में लगभग 5 घंटे लगेंगे. शहर में ट्रेन की सुविधा नहीं है.
घूमने जाने का बेस्ट टाइम समय- मार्च से जून
मैन अट्रैक्शन- टिप एन टॉप, सेंट मैरी चर्च, भीम पकोड़ा
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More