Travel Blog

Spread eagle falls शिलांग का सबसे चौड़ा झरना, इसकी खूबसूरती देखने लायक

Spread eagle falls-शिलांग एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप चारों ओर से पहुंच सकते हैं. यूं तो इसका नाम स्थानीय देवता यू-शिलांग के नाम पर रखा गया, लेकिन खूबसूरती के कारण ब्रिटिश इसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ कहा करते थे. समुद्र तट से शिलांग की ऊंचाई लगभग 1,491 मीटर है तो वहीं इसका उच्चतम बिंदु 6,449 फीट पर है. नार्थईस्ट का प्रवेश द्वार गुवाहाटी से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर शिलांग में बादलों ने अपना घर बनाया है आइए जानते हैं कि शिलांग में स्थित स्प्रेड ईगल फॉल के बारे में कुछ रोचक तथ्य.

स्प्रेड ईगल फॉल शिलांग का सबसे चौड़ा झरना है. पोलो ग्राउंड से 3 किमी दूर स्थित इस झरने की ढाल काफी खड़ी है. यह झरना पहाड़ से दबे पांव निकलता है और धीरे-धीरे गति हासिल करने के बाद काफी ताकत के साथ नीचे गिरता है. यानी यह झरना शांत होने के साथ-साथ शोर व गुल वाला भी है. इसके साथ ही यहां का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला है.

Shillong Hill Station : Shillong छुट्टियां बिताने के लिए है बेस्ट ऑप्शन

इसका नाम स्प्रेड ईगल फॉल इस लिए पड़ा, क्योंकि देखने में यह झरना किसी पर फैलाए बाज की तरह लगता ह. स्थानीय खासी जनजाति इस झरने को उरकालियर झरना कहते हैं और उनका ऐसा मानना है कि यही वह जगह है जहां ‘का लियर’ सोए थे. अपने फिसलन भरे किनारों के कारण इस झरने का शुमार शहर के सबसे खतरनाक और जोखिमपूर्ण झरनों में होता है. इस झरने को सती झरना नाम से भी जाना जाता है. कुछ समय पहले इस झरने तक पहुंचने के लिए मुकम्मल सड़क मार्ग भी नहीं था. अब पर्यटन विभाग न सिर्फ इस झरने को प्रचारित कर रहा है, बल्कि बेहतर सड़कों का निर्माण भी हो रहा है.

शहर के सबसे खतरनाक और खतरनाक झरनों में गिने जाने वाले झरने अभी भी फिसलन वाले किनारों की वजह से गिने जाते हैं. स्प्रेड ईगल फॉल्स का एक और नाम है और इसे सती प्रपात के रूप में भी जाना जाता है. कुछ साल पहले तक स्प्रेड ईगल फॉल्स के लिए कोई उचित सड़क संपर्क नहीं था और यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नहीं था. हालांकि, अब पर्यटन विभाग ने झरने को लोकप्रिय बनाने की पहल की है. बेहतर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और सुरक्षा उपायों पर काम चल रहा है.

स्थानीय खासी जनजाति इस झरने को उरकालियर झरना कहते हैं अब पर्यटन विभाग न सिर्फ इस झरने को प्रचारित कर रहा है, बल्कि बेहतर सड़कों का निर्माण भी हो रहा है.

Entry Fee

0 कोई प्रवेश शुल्क नहीं

Visit duration​

लगभग 30 मिनट से 1 घंटे
Timings

Popular for

सुबह 10:00 बजे – शाम 6:00 बजे
लोकप्रिय है
प्रकृति प्रेमी
फोटो

अनुभव करने वाले
फन लवर्स
एंजवेंचर

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

8 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago