Travel History

Barish Kaise Hoti Hai : जानें बारिश कैसे होती हैं

Barish Kaise Hoti Hai आज कल हर जगह बारिश ने तबाही मचाई हुई. कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिती हो गई हैं. कई लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं, तो कई लोगों की जान भी चली गई है. दोस्तों आपने कभी सोचा है बारिश कैसे होती है… अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बारिश कैसे होती है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है… आज के ब्लॉग में हम इसी पर चर्चा करने वाले हैं.

बारिश क्यों और कैसे होती है ||Why and how does it rain?

प्रकृति के रूप भी बड़े निराले हैं, कहीं कड़ी धूप तो कहीं बादल काले हैं और काले बादल हमें यह संकेत देते हैं कि बारिश आने की संभावना है.

सूरज की किरणों से जब पृथ्वी गर्म होती है तो पृथ्वी का पानी वाष्प बनकर ऊपर की ओर जाने लगता है और वही वाष्प ऊपर जाकर बादल का रुप धारण कर लेते हैं और जब वे ठंडे होने लगते हैं तो दुबारा फिर पृथ्वी पर गिरते हैं. जिसे बारिश (वर्षा) कहते हैं.

Beas River Origin : ब्यास नदी के बारे में जानें Interesting Facts

पृथ्वी से पानी आसमान में कैसे जाता है || how does water get from the earth to the sky

पृथ्वी पर इकट्ठा पानी के सतह पर जैसे – तालाबों, झीलों, नदियों और महासागरों पर जब सूर्य की तेज किरणें पड़ती हैं तब उसकी गर्मी से पानी वाष्प बनकर ऊपर उठने लगता है और आसमान में बादल का रूप धारण कर लेता है.

इस तरह पृथ्वी का पानी आसमान में पहुंचता है और बादल के रूप में आसमानी हवाओं के माध्यम से इधर-उधर घूमता रहता है. इस प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं.

आसमान से पानी बारिश बनकर पृथ्वी पर कैसे आता है || How does water from the sky come to earth as rain?

आसमान में बादल के रूप में बहुत सारा पानी इकट्ठा रहता है अगर सारा पानी एक साथ पृथ्वी पर गिर जाए तो सर्वनाश हो जायेगा लेकिन ऐसा नहीं होता बल्कि पृथ्वी की अलग-अलग एनवायरनमेंट परिस्थितियां उन बादलों को खुद पर बरसने के लिए बेबस करती हैं. जब बादल के रूप में जमा पानी ठंडा होने लगता है तब वह तरल पानी में परिवर्तित होने लगता है और अगर ज्यादा ठंडा हो जाए तो बर्फ के रूप में भी परिवर्तित होने लगता है। इस प्रक्रिया को संघनन कहते हैं.

बारिश की प्रक्रिया कुछ इस तरह की होती है जैसे – पहले तरल बूंदें इकट्ठी होती हैं उसके बाद बड़ी बूंदों में परिवर्तित होती हैं और जब वे बूंदें काफी भारी हो जाती हैं उसके बाद बारिस होती है। इस प्रक्रिया को वर्षण कहते हैं.

Panchavaktra Temple in Himachal : बाढ़ में भी नहीं डूबी हिमाचल की पंचवक्त्र मंदिर, नजारा देख लोग हो रहे हैरान, जानें मंदिर के बारे में

बारिश होने के अन्य कारण कौन-कौन से हैं || What are the other reasons for rain?

समुद्र स्थल से दूरी, पर्वतीय स्थल से दूरी, हरियाली स्थल से दूरी, हवाओं के बहने का रुख, अन्य जलवायु कारक आदि मिलकर परिस्थितियाँ पैदा करते हैं कि कहाँ, कहाँ और कैसे कितनी बारिश होगी।

समुद्री, पर्वतीय, हरियाली भरे इलाकों में ज्यादा बारिश होती है और सूखे और रेगिस्तानी इलाकों में कम या ना के बराबर बारिश होती है.

अलग-अलग सिस्टम के कारण होती है बारिश || Rain occurs due to different systems

अभी बात अगर सिर्फ बारिश की करें तो बारिश हर जगह नहीं होती और हर जगह एक सी नहीं होती है. पृथ्वी बहुत सारी प्रक्रियाएं हैं जिनके कारण किसी स्थान पर बारिश होती है. इनमें भारत में सबसे जानी मानी प्रक्रिया है मानसून की प्रक्रिया जिसकी वजह से एक ही इलाके में एक से तीन चार महीने तक लगातार या रुक रक कर बारिश होती है. वहीं कई बार बेमौसम बारिश होती है जिसे स्थानीय वर्षा कहा जाता है. कई बार समुद्र से चक्रवाती तूफान बारिश लाकर तबाही तक ला देते हैं.

बारिश  के कई रूप || many forms of rain

बारिश के कई रूप होते हैं. यह बारिश, ओले गिरना, हिमपात आदि के रूप में हो सकता है. जब पानी तरल रूप में न गिर कर ठोस रूप में गिरता है तो उसे बर्फबारी कहेंगे. वहीं बारिश के साथ बर्फ के टुकड़े गिरना ओलों का गिरना कहलाता है. इसके अलावा कई जगह सर्दियों में पानी की छोटी छोटी बूंदें भी गिरती हैं जिन्हें हम ओस  कहते हैं.

Recent Posts

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

10 hours ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

2 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

5 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

6 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

7 days ago