Travel News

Himachal Rain : 7 जिले रेड अलर्ट पर, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी

Himachal Rain : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और उफनती नदियों के कारण घरों और पुलों के बह जाने के मद्देनजर, आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. सात जिलों को रेड अलर्ट पर रखने के अलावा, आईएमडी ने ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

अगले 24 घंटों के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.

Cyclone Biparjoy 2023 : बिपरजोय इन जगहों पर है ज्यादा खतरा, कई ट्रेनें रद्द

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण  20 लोगों की मौत || 20 people died due to rain in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों में अभूतपूर्व बारिश दर्ज की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने अपने इतिहास में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी है. जयराम ठाकुर, जो विपक्ष के वर्तमान नेता भी हैं, ने कहा कि वह जानमाल के नुकसान और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान को लेकर चिंतित हैं. गौरतलब है कि बारिश के कारण अब तक राज्य के बारह बड़े पुल ध्वस्त हो चुके हैं.

उन्होंने कहा “हमने पिछले कई वर्षों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी. मैं राज्य में मौजूदा स्थिति से बहुत चिंतित हूं.कई बड़ी और छोटी नदियां उफान पर हैं और अगर अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही तो और नुकसान हो सकता है.”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सोमवार को कहा कि राज्य ने पिछले 50 वर्षों में इतनी भारी बारिश नहीं देखी है. पीएम मोदी ने सोमवार को हिमाचल के सीएम से राज्य के हालात का हालचाल लिया और पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.

Rajgir Glass Bridge : राजगीर में स्थित ग्लास ब्रिज जानें विशेषताएं

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जमीन-जायदाद और जान-माल की भारी क्षति हुई है. उफनती नदियों के कारण लैंडस्लाइड, बिजली कटौती, सड़कें अवरुद्ध होने और पुल बह जाने की घटनाएं हुई हैं. पिछले 48 घंटों में भारी बारिश के कारण अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है. भारी बारिश के कारण, बुनियादी ढांचे के नुकसान के साथ पर्यटक पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों में फंसे हुए हैं. राज्य को 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago