Independence Day Celebration
Independence Day Celebration : इस साल 15 अगस्त को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था. स्वतंत्रता संग्राम में भारत के कई वीर नेताओं ने अपनी जान गंवाई. शहीद भगत सिंह से लेकर चंद्रशेखर आजाद तक कई देशभक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान कुर्बान की. आज भी जब 15 अगस्त मनाया जाता है तो हमारा मन देशभक्ति से सराबोर हो जाता है. अगर आप भी देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं तो स्वतंत्रता दिवस 2024 पर इन जगहों पर जाना न भूलें.
हर साल बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए लाल किले पर पहुंचते हैं. 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं. यह दृश्य अपने आप में ऐतिहासिक और देशभक्ति से भरा होता है. लाल किले पर झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आपको एक बार जरूर जाना चाहिए.
देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होने के लिए आपको पंजाब के वाघा बॉर्डर पर जरूर जाना चाहिए. वैसे तो यहां हर शाम देश के जवान जश्न मनाते हैं, जिससे देश के लोग देशभक्ति की भावना से सराबोर हो जाते हैं, लेकिन 15 अगस्त को यहां का माहौल बिल्कुल अलग होता है. यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जो शहीदों के बलिदान को याद दिलाने के लिए काफी है.
अगर आप अमृतसर जा रहे हैं तो आपको एक बार जलियांवाला बाग जरूर जाना चाहिए. यहां की दीवारें आपको आजादी की लड़ाई की याद दिलाएंगी. दीवारों पर गोलियों के निशान आज भी आपको 1919 में बैसाखी के दिन हुए मासूम लोगों के नरसंहार की याद दिलाते हैं, आपको एक बार जलियांवाला बाग जरूर जाना चाहिए.
मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, यहीं से महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल फूंका था. आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस मैदान पर जा सकते हैं. 15 अगस्त के दिन यहां अद्भुत माहौल होता है.
स्वतंत्रता दिवस के दिन आप दिल्ली के इंडिया गेट पर भी जा सकते हैं. यहां साल भर ही शानदार नजारा देखने को मिलता है, लेकिन 15 अगस्त के दिन लेजर लाइट का इस्तेमाल करके पूरे इंडिया गेट को तिरंगे के रंग में रंग दिया जाता है. इंडिया गेट पर देशभक्ति का माहौल होता है.
Delhi Yamuna River Cruise : दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटकों और यहां रहने वाले लोगों… Read More
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More