After nearly 6- months Delhi Metro services resume with strict guidelines
कोरोना के चलते सरकार ने मेट्रो सेवाएं ( Delhi Metro Services ) बंद कर दी थी. जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ा. कोविड-19 महामारी के कारण 5 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद एक बार फिर से Delhi Metro ने सोमवार को ‘येलो लाइन पर अपनी सीमित सेवाएं शुरू कर दीं
हैं.
इस दौरान यात्री पूरी सतर्कता और सावधानी बरतते हुए नजर आए. बात करें ‘येलो लाइन’ कि तो ये दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कड़ी सुरक्षा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए, Delhi Metro की सेवाएं सोमवार सुबह सात बजे से शुरू कर दी गईं हैं . जिसमें पहली ट्रेनें जो समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के लिए और हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए रवाना की गईं.
Delhi Metro New Rules – ऑफिस समय पर पहुंचना है तो जान लें मेट्रो के ये नए नियम
Delhi Metro Rail Corporation (डीएमआरसी) ने हुडा सिटी सेंटर से रवाना हुई पहली ट्रेन का वीडियो ट्विटर पर शेयर भी किया है. जिसमें लिखा हुआ है, ‘हम आ रहे हैं. हम आप सभी से 169 दिनों से नहीं मिले. कृपया सभी यात्रा जिम्मेदारी के साथ और अतिआवश्यक होने पर ही करें’ और साथ ही साथ ये जानकारी भी दी कि ‘येलो लाइन के किसी भी स्टेशन के निषिद्ध क्षेत्र में नहीं होने की वजह से कोई भी स्टेशन बंद नहीं है. दिन की शुरुआत में ‘येलो लाइन’ पर Delhi Metro के सभी स्टेशनों पर यात्री मास्क पहने हुए नजर आए. मेट्रो ( Delhi Metro ) में कदम रखते ही यात्रियों के चेहरे खिल उठे.
Delhi Metro Rules – दिल्ली में शुरू हो रही है मेट्रो, सफ़र से पहले नियम भी जान लें
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह 7 से 12 सितम्बर के बीच तीन चरणों में दिल्ली मेट्रो Delhi Metro की सेवा शुरू करेगी. इसके प्रथम चरण में दिल्ली मेट्रो Delhi Metro सुबह के वक्त चार घंटे, 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को चार घंटे 4 से 8 बजे तक चलाई जाएगी.
कोविड-19 महामारी के चलते Delhi Metro सेवाएं 22 मार्च से बंद कर दी गईं थीं. डीएमआरसी ने लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि बहुत ज़रूरी होने पर ही मेट्रो ( Delhi Metro ) का इस्तेमाल करें. डीएमआरसी ने यात्रियों से ‘आरोग्य सेतु एप’ का इस्तेमाल करने को भी कहा. Delhi Metro की सेवाएं ऐसे समय में बहाल की गई हैं, जब यहां एक दिन पहले ही कोविड-19 के 3,256 नए मामले सामने आए थे. अब तक कोरोना वायरस के यहां कुल 1.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं.
दिल्ली मेट्रो Delhi Metro के दोबारा से शुरू किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मुझे ख़ुशी है कि आज से दिल्ली मेट्रो Delhi Metro की सेवा शुरू हो रही है. दिल्ली मेट्रो ने अच्छे इंतज़ाम किए हैं. हम सबको भी अपनी तरफ से सावधानी बरतनी चाहिए. किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए’. दिल्ली मेट्रो Delhi Metro में यात्रियों को तापमान मापने और हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही स्टेशन परिसर में एंट्री दी जा रही है. यही नही दिल्ली मेट्रो Delhi Metro के कर्मचारी और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी ‘फेस शील्ड, मास्क और दस्ताने पहने हुए दिखे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More