Travel News

Delhi Metro Rules – दिल्ली में शुरू हो रही है मेट्रो, सफ़र से पहले नियम भी जान लें

Delhi Metro Rules – अनलॉक-4 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मेट्रो रेल ( Delhi Metro Rail ) चलाने की हरी झंडी दे दी है. दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ही देशभर में मेट्रो परिचालन की सेवा बंद कर दी गयी थी. जिसे अब 7 सितम्बर से दोबारा से चालू किया जा रहा है. इस बार आपको मेट्रो बदली बदली सी नजर आएगी. कोरोना काल के दौरान फिर से शुरू हो रही मेट्रो सेवा नए नियमों ( Delhi Metro Rules ) के साथ आपको नजर आएगी.

दिल्ली वालों के लिए राहत की ख़बर

दिल्ली मेट्रो सेवा फिर से शुरू होने वाली है. ये दिल्ली वालों के लिए काफी राहत भरी ख़बर है. जो लोग ऑफिस जाने के लिए या अन्य जगह जाने के लिए मेट्रो की सवारी पसंद करते हैं. इसी के साथ-साथ यात्रियों को कई सावधानियां ( Delhi Metro Rules ) भी बरतनी पड़ेंगी. डीएमआरसी ने इसके मेट्रो रेल सेवा के लिए कई नए दिशा-निर्देश ( Delhi Metro Rules ) भी जारी किए हैं.

What changes will seen in Delhi Metro After Lockdown

दिल्ली मेट्रो में सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान हमेशा फेस मास्क लगाए रखना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान दूसरे यात्रियों से कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी होगी। अगर आप बीमार है तो आपको यात्रा करने को नहीं मिलेगी। यात्रा करते समय मेट्रो के अंदर दो यात्रियों के बीच एक सीट छोड़नी होगी। यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतू ऐप होना अनिवार्य होगा। प्रवेश गेट पर सुरक्षा के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। प्रवेश व निकास के लिए पहले के जैसे अब सभी गेट खुले हुए नहीं मिलेंगे। यात्रा का समय भी बढ़ जाएगा, अब ट्रेन स्टेशन पर ज्यादा देर रुकेगी। लिफ्ट में एक समय में सिर्फ़ तीन लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। एयरकंडीशन का तापमान 24 से 30 के बीच में रखा जाएगा। सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान रखते हुए अब ऑटो टॉप अप के नये स्मार्ट कार्ड से लेकर सीटों और प्लेटफार्म के फ्लोर पर स्टिकर चिपकाये जायेंगे ताकि यात्रियों के बीच दूरी बनी रहे।

 

Delhi Best 11 Shopping Mall : दिल्लीवालों की मस्ती-शॉपिंग की फेवरेट जगह

 

Passenger Rules in Delhi Metro in Corona Period

जारी की गई गाइडलाइंस में बताया गया है कि अब से एक कोच में 40 से 50 सवारियों के ही बैठने-खड़े होने की अनुमति होगी. अभी तक एक कोच में 120 सवारी सफर करती थी। एक मेटो ट्रेन में 6 कोच हैं. कोरोना संकट के कारण सवारियों को अब से एक-एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा.

ब्लू लाइन मेट्रो रूट – ब्लू लाइन रुट में आने वाले स्टेशन द्वारका, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, यमुना बैंक, सिटी सेंटर जहां पर खासा भीड़ देखने को मिलती है। इसलिए यात्री को इन स्टेशनों पर ज़्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी.

रेड लाइन मेट्रो – रोहिणी, कश्मीरी गेट, पीतमपुरा, शाहदरा ये रेड लाइन के अंतर्गत आते हैं. जहाँ सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान देने की ज़रूरत होगी.

येलो लाइन मेट्रो – जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, गुरुग्राम स्टेशन आते हैं. इन स्टेशनों पर ऑफिस जाने वाले या अन्य जगह पर जाने वालों की भीड़ देखने को मिलती है.

 

दिल्ली के best 11 Tattoo studio, फैशन यहां सिर चढ़कर बोलता है

 

अब से हर स्टेशन पर 30 सेकेंड तक रुकेगी मेट्रो

अब मेट्रो स्टेशन पर 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते अब हर स्टेशन पर 30 सेकेंड तक मेट्रो रोकी जाएगी जिससे कि लोग आराम से मेट्रो में प्रवेश कर सकें।

सर्दी बुखार के मरीजों को मेट्रो में नहीं मिलेगी एंट्री

यात्रा के दौरान जिन व्यक्तियों का तापमान असामान्य पाया गया या उनके अंदर सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे लक्षण मिलते हैं तो उन्हें मेट्रो में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन गेट या उसके अंदर लोगों के लिए सेनेटाइजेशन टनल बनाई जाएगी, जिससे यात्रियों को उससे होकर गुजरना अनिवार्य होगा।

 

दुनिया भर में मशहूर हैं दिल्ली के ये 11 मंदिर, नवरात्रि में यहां रहती है बड़ी धूम

 

यात्रा के दौरान मास्क हटाने पर भरना होगा जुर्माना

दिल्ली में मेट्रो चालू करने के लिए कई सख्त नियम लागू किए जाएंगे। देश भर में रोज़ाना कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मेट्रो का संचालन नहीं किया जा रहा था। लेकिन दिल्ली में और राज्यों से बेहतर हालात होने के बाद केंद्र सरकार ने फिर से मेट्रो सेवा शुरू करने का यह निर्णय लिया है। अब मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को बगैर मास्क मेट्रो में सफर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही साथ यात्री मेट्रो में बैठने के बाद भी अपना नहीं खोल सकेंगे। यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री मास्क खोले नजर आता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

नोएडा-द्वारका लाइन पर नोएडा क्षेत्र में मेट्रो के ये गेट खुले रहेंगे
1-सेक्टर-15-
-गेट नंबर- प्रवेश कर सकेंगे-इंडियन ऑयल इमारत की ओर
-गेट नंबर-3- यहां सेबाहर निकल सकेंगे

2-सेक्टर-16 स्टेशन
-गेट नंबर-2-  यहां से प्रवेश कर सकेेंगे-डब्लूटीओ ऑफिस की इमारत के सामने से

-गेट नंबर-3- यहां से बाहर निकल सकेंगे

3- सेक्टर-18
गेट नंबर-2- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होगा-सेक्टर-18 मार्केट की ओर

4-सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन
गेट नंबर-1- यहां प्रवेश कर सकेंगे-कैप्टन विजयंत थापर मार्ग रास्ते पर
गेट नंबर-3-यहां से बाहर निकल सकेंगे

5-सेक्टर-38 गोल्फ कोर्स
गेट नंबर-1- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होगा-सेक्टर-37 की ओर

6-सिटी सेंटर
गेट नंबर-1- यहां से प्रवेश कर सकेंगे- लॉजिक्स मॉल की ओर
गेट नंबर-3- यहां से बाहर निकल सकेंगे

7-सेक्टर-34
गेट नंबर-2- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होगा-केंद्रीय विहार अपार्टमेंट की ओर

8-सेक्टर-52
गेट नंबर-2- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होंगे-एक्वा लाइन की ओर

9-सेक्टर-61
गेट नंबर-2- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होंगे-सेक्टर-71 की ओर

10-सेक्टर-59
गेट नंबर-1- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होंगे-यूफ्लेक्स कंपनी की ओर

11-सेक्टर-62
गेट नंबर-1- यहां से प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होंगे- फोर्टिस अस्पताल की ओर

12-इलेक्ट्रॉनिक सिटी
गेट नंबर-2- यहां सेे प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होंगे-हल्दीराम-जिंजर होटल की ओर

नोएडा-जनकपुरी-मजेंटा लाइन
1-ओखला पक्षी विहार
गेट नंबर-3- यहांं प्रवेश व बाहर निकलना, दोनों इसी गेट से होंगे-सुपरनोवा इमारत की ओर

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago