Travel News

पैसेंजर ने कराई डिलीवरी, फ्लाइट में हुआ बच्चे का जन्म, इंडिगो ने दिया लाइफटाइम फ्री टिकट का ऑफर

flight-दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 122 में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. फ्लाइट में बैठी गर्भवती महिला को समय से पहले ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान क्रू ने हालात की गंभीरता को देखते हुए महिला की विमान में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया. इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया.

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट को बुधवार शाम 7:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरा गया. इसके बाद दोनों को डॅाक्टर को दिखाया  गया, जिसमें मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं. बयान में आगे कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ.

Atal Tunnel के बाद Ropeway की सौगात, अब पूरे साल घूम सकेंगे Rohtang Pass

सोशल मीडिया पर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या इंडिगो फ्लाइट में बच्चे को जीवन भर फ्री हवाई टिकट मिलेगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो ने बच्चे को जिंदगी भर के लिए फ्री टिकट देने का ऐलान कर दिया है.

वायुसेना के रिटॉयर्ड कैप्टन क्रिस्टोफर ने बच्चे और महिला के कुछ फोटो, वीडियो ट्वीट किए हैं. ट्वीट में उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म बुधवार शाम को छह बजकर 10 मिनट पर हुआ. सात बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची. एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के सभी स्टाफ ने महिला का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. फिलहाल बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं.

बता दें कि जब गर्भवती महिला लेबर पैन हुआ तो फ्लाइट के क्रू मैंबर ने फ्लाइट सफर कर रहे पैसेंजर से पूछा की क्या कोई डॅाक्टर सफर कर रहा तो एक महिला ने खड़ी हुई और बोला हं मैं डॅाक्टर हूं, फिर गर्भवती महिला को डॅाक्टर के साथ बाथरुम में ले जाया गया. जहां उसके एक बच्चे को जन्म दिया.

केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा होने जा रही है शुरू, ऐसे कराएं ऑनलाइन बुकिंग

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फ्लाइट में सफर के दौरान किसी बच्चे का जन्म हुआ है. लेकिन ऐसा होना बिल्कुल दुर्लभ है. इससे पहले 2017 में एक महिला ने जेट एयरवेज की फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया था. इसके बार जेट एयरवेज ने उस बच्चे के लिए लाइफ टाइम फ्री टिकट का ऐलान किया था.वह फ्लाइट सऊदी अरब से भारत के बीच चलती थी.

उस वक्त जेट एयरवेज की फ्लाइट ने सऊदी अरब से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन फ्लाइट में बच्चे के जन्मके बाद प्लेन को मुंबई ले जाया गया. वहां महिला और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ ऐसा ही 2009 में भी एयर एशिया की फ्लाइट में हुआ था. मलेशिया की एक महिला दुबई से मनिला जाने के लिए फ्लाइट में बैठी थी. हालांकि फ्लाइट में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था. फिलिपिनो एयरलाइन ने उस बच्ची को 10 लाख एयरमाइल्स गिफ्ट किया था. ऐसा नहीं है कि जब एयरलाइन कंपनियों का दिल इतना बड़ा होता है अभी तक इंडिगो ने इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago