Travel News

Bharat Gaurav Yatra : योग नगरी  ऋषिकेश से 12 ज्योतिर्लिंग की रामकथा यात्रा का शुभारंभ, मोरारी बापू ने दिखाई हरी झंडी

Bharat Gaurav Yatra : योग नगरी रेलवे स्टेशन से 12 ज्योतिर्लिंग की रामकथा यात्रा का शुभारंभ हो गया है. 1008 श्रद्धालु चित्रकूट भारत गौरव यात्रा ट्रेन में सवार होकर तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए. उन्हें कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
ऋषिकेश योग नगरी रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सेतु बनाकर सभी को जोड़ा था. जगद्गुरु शंकराचार्य ने पूरे भारत को जोड़ा. ऐसे ही यह उत्तर-पूर्व और पश्चिम-दक्षिण को अध्यात्म से जोड़ने का पवित्र प्रयास है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गंगा का उद्गम स्थल है और गंगा ऊपर से नीचे की ओर बहती है. जिसके चलते रामकथा यात्रा को यहां से शुरू करने का फैसला लिया.

IRCTC Start Helicopter Yatra To Kedarnath Dham : IRCTC, केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा करेगा शुरू, 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

ऋषिकेश में कथावाचक मोरारी बापू || Narrator Morari Bapu in Rishikesh

यह यात्रा सनातन धर्म के प्रति लोगों को बड़ा संदेश देगी. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस यात्रा का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई. भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को रेल यात्रा बेहतर कदम है. ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं ने भी यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की.

आठ राज्यों से गुजरेगी रामकथा यात्रा|| Ramkatha Yatra will pass through eight states.

तीर्थनगरी ऋषिकेश से शुरू हुई ज्योतिर्लिंगों की रामकथा यात्रा आठ राज्यों से होकर गुजरेगी. ज्योतिर्लिंगों के अलावा श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, द्वारका और तिरुपति बालाजी के भी दर्शन करेंगे. 18 दिनों की इस यात्रा का समापन मोरारी बापू के गांव तलगाजरडा में होगा. इस बीच महाराष्ट्र और गुजरात में बापू कथा भी करेंगे. मोरारी बापू ने रेल यात्रा से जुड़ी से इस रामकथा को मानस 900 नाम भी दिया है.

Places to Visit Near Kedarnath: सोनप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक… ये हैं केदारनाथ में घूमने की जगहें

चित्रकूट भारत गौरव यात्रा रवाना || Chitrakoot Bharat Gaurav Yatra leaves

 योग नगरी रेलवे स्टेशन पर भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच जमकर ढोल भी बजा. यात्रा में पहुंचे श्रद्धालु इस दौरान जयकारों के बीच थिरकते नजर आए. स्टेशन कैंपस में भी कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी. कैंपस में भी श्रद्धालुओं को यात्रा पर रवाना करने के लिए पहुंचे स्थानीय लोग भी झूमते नजर आए. स्टेशन पर हर तरफ आध्यात्मिक माहौल नजर आया.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago