Teerth Yatra

IRCTC Start Helicopter Yatra To Kedarnath Dham : IRCTC, केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा करेगा शुरू, 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

IRCTC Start Helicopter Yatra To Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 31 मार्च से शुरू होगी. यात्री पहली बार केदारनाथ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट से अपना टिकट बुक करा सकते हैं.

उत्तराखंड सरकार ने टिकट बुकिंग में ट्रांसपेरेंसी और गलत तरीके से बिक्री को रोकने के लिए केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग की जिम्मेदारी IRCTC को दी है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और IRCTC के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार प्लेटफॉर्म का ट्रायल इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा.

भगवान शिव का केदारनाथ मंदिर ऊपरी गढ़वाल हिमालय में स्थित है. लगभग छह महीने बंद रहने के बाद केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को फिर से खुल रहे हैं. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों के हवाले से बताया कि हिमालय मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे.

Kedarnath door (kapat) Opening Date 2023 : इस दिन खुलने जा रहे हैं केदारनाथ के कपाट, जानें मंदिर की कहानी

केदारनाथ धाम बुकिंग || Kedarnath Dham Booking

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू होगी. इससे पहले केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग पवन हंस के माध्यम से की जाती थी, जो फाटा से केदारनाथ के लिए 12 हेलीकॉप्टर उड़ानें प्रदान करता था. श्रद्धालुओं को इसकी वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करानी होती थी,

चार धाम के लिए रजिस्ट्रेशन || Registration for Char Dham

चार धाम यात्रा के लिए अब तक छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी. केदारनाथ यात्रा के लिए 5.97 लाख और बद्रीनाथ के लिए करीब 1.9 लाख यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे. इसी तरह यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन || How to Register for IRCTC Helicopter service to Kedarnath

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ पर जाएं. यहां सबसे पहले रजिस्टर लॉगइन पर क्लिक करें. अपनी सारी जानकारी यहां दें. मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसे ओटीपी भेजकर वेरिफाई किया जाएगा. अब लॉगिन करें और वेबसाइट पर जाएं और एक डैशबोर्ड दिखाई देगा. इसमें विंडो ओपन करने के लिए Ad Manage का ऑप्शन दिखेगा. तीर्थयात्रियों या पर्यटकों पर यहां क्लिक करें. यात्रा के डिटेल्स में स्थान का नाम, तारीख और जगह के बारे में डिटेल्स भरें. अब आप केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

सोनभद्र में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके लिए सोनभद्र पहुंचने के बाद स्लॉट के आधार पर आपको घूमने की तारीख और नंबर दिया जाएगा. आप आराम से बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकेंगे.

इन लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं || These people are not allowed to travel 

कुछ लोगों को केदारनाथ जाने की इजाजत नहीं दी गई है. इनमें 75 साल से ऊपर के बुजुर्ग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे हैं. इसके साथ ही 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं का भी यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कराया जाएगा.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago