Travel News

Chenab Rail Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे Arch रेल ब्रिज से गुजरेगी वंदे भारत, देखिए PHOTOS

Chenab Rail Bridge: इस साल के आखिरी और 2024 के जनवरी तक जम्मू और श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (USBRL) के तैयार हो जाने के बाद वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का चलना शुरू हो जाएगा. रेल पटरी पर चलने वाली ट्रॉली में बैठकर उन्होंने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निरीक्षण किया.

उन्होंने कहा, ‘हां पूरी संभावना है कि वंदे भारत पहली बार में ट्रैक पर दौड़ेगा.’ रेलमंत्री ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल पूरा हो जाने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय घटकर 3.30 घंटे हो जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के दो शहरों के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन का भी परिचालन होगा. सुबह में जम्मू से श्रीनगर और शाम में श्रीनगर से जम्मू, इस तरह घाटी में ट्रेनें दौड़ेंगी.

Chenab Rail Bridge

Jammu Kashmir Tour Guide: जम्मू और कश्मीर में घूमने की 15 बेस्ट जगहें

पुल पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है ट्रेन || Train can run at a speed of 100 km per hour on the bridge

चिनाब पुल के निर्माण में लगभग 28,660 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है. यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बहने वाली हवाओं का भी मुकाबला कर सकता है. पुल में रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता के भूकंप को सहने की क्षमता भी है. यह पुल करीब 120 साल तक खड़ा रह सकता है और पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती है. इसे बनाने में 1,486 करोड़ रुपये खर्च हुए.

Chenab Rail Bridge

क्या हैं पुल की अन्य विशेषताएं? || What are the other features of the bridge?

पुल के ढांचे के विभिन्‍न भागों को जोड़ेने के लिए लगभग 584 किलोमीटर वेल्डिंग की गई है जो जम्‍मू तवी से दिल्‍ली की दूरी के बराबर है. कंक्रीट और स्टील से बने इस पुल को ब्लास्ट-प्रूफ बनाने में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) से परामर्श लिया गया था. गौरतलब है कि इस पुल में 12 खंभें हैं और किसी एक खंभे को हटाने के बाद भी यह पुल 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए उपयोगी रहेगा.

Chenab Rail Bridge

Sheshnag Lake Importance: अमरनाथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली इस लेक का क्या है महत्व?

पुल पर कब तक शुरु होगा परिचालन? || When will the operation on the bridge start?

चिनाब पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2004 में एक राष्ट्रीय परियोजना के रूप में शुरू हुआ और इसके 2009 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते इस पुल का निर्माण कार्य कई बार रोका गया. तमाम रुकावटों के बाद यह पुल पिछले साल अगस्त में बनकर तैयार हो गया था. भारतीय रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे पुल पर इस साल दिसंबर या जनवरी 2024 में ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा.

Chenab Rail Bridge

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago