Travel News

Budget 2026-27 : क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा? पूरी लिस्ट यहां देखें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं, जिनका मकसद टैरिफ स्ट्रक्चर को सरल बनाना, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और निर्यात प्रतिस्पर्धा मजबूत करना है। वित्त मंत्री ने संसद में कहा, “मेरे कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज से जुड़े प्रस्ताव टैरिफ संरचना को सरल बनाने, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देने और ड्यूटी इनवर्ज़न को दूर करने के लिए हैं।”
आइए जानते हैं बजट 2026-27 में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा।

बजट 2026-27 में क्या हुआ सस्ता || What became cheaper in the 2026-27 budget

जरूरी दवाएं

कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी खत्म।

7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं, मेडिसिन और FSMP के पर्सनल इंपोर्ट पर भी ड्यूटी छूट।

विदेश यात्रा पैकेज

ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2% कर दिया गया।

पहले ₹10 लाख तक 5% और उससे ऊपर 20% TCS लगता था।

विदेशी शिक्षा

लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत शिक्षा और मेडिकल खर्च पर TCS 5% से घटाकर 2%।

पर्सनल यूज के इंपोर्टेड सामान

निजी इस्तेमाल के लिए आयात होने वाले सभी ड्यूटेबल सामानों पर कस्टम्स ड्यूटी 20% से घटाकर 10%।

सीफूड प्रोसेसिंग इनपुट

निर्यात के लिए सीफूड प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले इनपुट पर ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट सीमा 1% से बढ़ाकर 3% (FOB वैल्यू के आधार पर)।

लेदर और सिंथेटिक फुटवियर

लेदर/सिंथेटिक फुटवियर के साथ-साथ अब शू अपर एक्सपोर्ट के लिए भी ड्यूटी-फ्री इनपुट इंपोर्ट की अनुमति।

बायोगैस ब्लेंडेड CNG

बायोगैस ब्लेंडेड CNG पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी की गणना में पूरी बायोगैस वैल्यू को बाहर किया गया।

तेंदू पत्ता

तेंदू पत्ते की बिक्री पर TCS 5% से घटाकर 2%।

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए कैपिटल गुड्स

भारत में क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग के लिए जरूरी कैपिटल गुड्स के इंपोर्ट पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी में छूट।

विमान और उसके पार्ट्स

सिविलियन, ट्रेनिंग और अन्य एयरक्राफ्ट के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी खत्म।

डिफेंस सेक्टर में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल) के लिए इस्तेमाल होने वाले एयरक्राफ्ट पार्ट्स के कच्चे माल पर भी छूट।

माइक्रोवेव के पार्ट्स

माइक्रोवेव ओवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास पार्ट्स पर कस्टम्स ड्यूटी खत्म।

लिथियम-आयन सेल

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए लिथियम-आयन सेल बनाने वाले कैपिटल गुड्स पर भी BCD छूट का विस्तार।

बजट 2026-27 में क्या हुआ महंगा
शराब

मानव उपभोग वाली शराब, स्क्रैप और मिनरल्स की बिक्री पर TCS 1% से बढ़ाकर 2%।

नगण्य आयात वाले सामान

जो सामान भारत में ही बन रहे हैं या जिनका आयात बहुत कम है, उन पर कस्टम्स ड्यूटी छूट खत्म।

फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग

फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05%।

ऑप्शंस पर STT 0.1% से बढ़ाकर 0.15%।

छाते (Umbrella)

गार्डन अंब्रेला को छोड़कर बाकी छातों पर 20% या ₹60 प्रति पीस (जो ज्यादा हो) कस्टम्स ड्यूटी।

छाते के पार्ट्स, ट्रिमिंग और एक्सेसरीज़ पर 10% या ₹25 प्रति किलो (जो ज्यादा हो) ड्यूटी।


बजट 2026-27 में सरकार ने आम लोगों को राहत देने के साथ-साथ घरेलू उद्योग, निर्यात और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर फोकस किया है। जहां दवाएं, शिक्षा और विदेश यात्रा सस्ती हुई हैं, वहीं शराब, ट्रेडिंग और कुछ आयातित सामान महंगे हुए हैं।

Komal Mishra

मैं हूं कोमल... Travel Junoon पर हम अक्षरों से घुमक्कड़ी का रंग जमाते हैं... यानी घुमक्कड़ी अनलिमिटेड टाइप की... हम कुछ किस्से कहते हैं, थोड़ी कहानियां बताते हैं... Travel Junoon पर हमें पढ़िए भी और Facebook पेज-Youtube चैनल से जुड़िए भी... दोस्तों, फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें...

error: Content is protected !!