Travel News

उत्तराखंड से इन चार राज्यों के लिए बस सेवा हुई शुरू, जानें कब कहां से चलेगी बसें

Bus service- यूपी और राजस्थान के बाद अब हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. गुरुवार से रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा. इसके साथ संबंधित राज्यों की बसें भी उत्तराखंड आ सकेंगी.रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन, पेप्सू सड़क परिवहन निगम पटियाला पंजाब, हरियाणा राज्य परिवहन और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अपने राज्य में अंतर्राज्यीय बस संचालन की अनुमति दे दी है.

जिंदगीभर खाना चाहते हैं फ्री में टेस्टी खाना तो इस चैंलेज को करें पूरा

Bus service-उत्तराखंड सरकार पहले ही सभी राज्यों में 100 बसें चलाने की इजाजत दे चुकी है. अभी सिर्फ यूपी और राजस्थान में बसें चल पा रही थी.अब हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की अनुमति मिलने के बाद इन राज्यों से संबंधित बसें भी शुरू दी जाएंगी. उन्होंने सभी डिपो के एआरएम को आदेश भेजकर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसें चलाने को कहा है. इसके साथ ही कोविड-19 से संबंधित एसओपी का और निर्धारित मानकों का अनुपालन करने को भी कहा है. उन्होंने पूर्व में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बसें चलाने को कहा है. यह भी आदेश दिए हैं कि यदि बसें सरेंडर हैं तो उनको रिलीज करवाकर संचालन करवाएं.

Indian Railway Updates – ट्रैक पर दौड़ेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bus services will start for here

हिमाचल- शिमला, धर्मशाला, मनाली, पौंटा
पंजाब- अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर
हरियाणा- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला

Baba ka Dhaba – बाबा ने सुनाई अपनी Love Story, फिर छा गए

Buses will run from these depots

देहरादून आईएसबीटी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा कुमाऊं के डिपो से भी बाहरी राज्यों के लिए बसें चलती हैं. बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago