Bus to London - worlds longest bus voyage to start in 2021 - Travel Junoon
Delhi to London Bus Tour! – अगर आप विदेश घूमने के शौकीन है तो यकीनन यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आमतौर पर दिल्ली से लदंन जाने के लिए लोग एरोप्लेन का इस्तमाल करते हैं, लेकिन अब सड़क के रास्ते भी आप दिल्ली से लदंन जा सकेंगे. यह सुविधा ( Delhi to London Bus Tour! ) गुरुग्राम की एक ट्रेवल कंपनी इस सेवा को जल्द लॉन्च करने का दावा कर रही है. जिसमें आपको बस के जरिए दिल्ली से लदंन भेजा जाएगा. इस सर्विस का नाम ‘Bus to London’ है. इस बस से आप 70 दिनों में दिल्ली से लदंन ( Delhi to London Bus Tour! ) पहुंच सकते हैं वो भी सड़क के रास्ते. 70 दिन के दिल्ली से लदंन के सफर में आपको 18 अन्य देशों से होकर गुजरना पड़ेगा.
इस अनोखे और रोमांचक टूर का आयोजन करने वाली कंपनी ने इंस्टाग्राम पर बकायदा इस टूर के बारे में एक पोस्ट शेयर की है, तब से लगातार लोग इस अनोखे टूर को लेकर सवालों की झड़ी लगाए हैं. दरअसल, 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एडवेंचर ओवरलैंड नाम की कंपनी ने इस यात्रा की घोषणा की. उसने लिखा कि, दुनिया की सबसे महानतम बस यात्रा जो अगले साल सड़कों पर होगी. इस यात्रा का नाम होगा ‘Bus to London’. यह दिल्ली से लंदन ( Delhi to London Bus Tour! ) के बीच पहली बस सेवा होगी.
उदयपुर का बोहरा गणेश मंदिर, जहां भक्तों को पैसे उधार देते हैं भगवान
कंपनी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट करके बताया है कि यह यात्रा 70 दिन में पूरी होगी. जो दुनिया के 18 देशों से होकर 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह यात्रा भारत से शुरू होगी और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में समाप्त होगी. इस दौरान यात्री म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, चीन, किर्गस्तिान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लात्विया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा करेंगे. कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट के बाद से लोग काफी उत्साहित हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बस से लंदन ( Delhi to London Bus Tour! ) तक का सफर तय करने के लिए आपको अपनी जेब से 15 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे. वो इसलिए क्योंकि इस दौरान आपको 18 देशों से होकर गुजरना होगा. जिसमें आपके रुकने की व्यवस्था पांच सितारा होटल में की जाएगी. अगर आपके पास इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है, तब आप उसी बस सेवा के लिए किसी अन्य कैटेगरी को चुन सकते हैं. लंदन बस सेवा योजना को 4 श्रेणियों में बांटा गया है. आप अपने सुविधा अनुसार अपनी श्रेणी चुन सकते हैं.
लंदन तक के सफर को पूरा करने वाले व्यक्ति को 10 वीजा की आवश्यकता होगी. हालांकि यात्रियों को वीजा अर्जित करने संबंधी कोई दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए ट्रैवल एजेंसी खुद यात्रियों के लिए वीज़ा का इंतजाम करेगी.
‘Bus to London’ सेवा को 15 अगस्त को लॉन्च किया है. लंदन तक सड़क के रास्ते यात्रा करने की सुविधा देने वाली ‘एडवेंचर ओवरलैंड कंपनी ने यह उम्मीद जताई है कि इस सेवा को से मई 2021 से शुरू कर सकती है. हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस सेवा का रजिस्ट्रेशन अभी शुरू नहीं किया गया है.
अगर आप यह सोच रहे हों कि सड़क के रास्ते लंदन पहुंचना संभव नहीं है, तो आप गलत हैं. दरअसल लंदन तक बस की सेवा प्रदान करने वाली ट्रैवल कंपनी के कर्ता धर्ता तुषार अग्रवाल खुद लंदन कार से न सिर्फ जा चुके हैं, बल्कि जाते रहते हैं.अग्रवाल बताते हैं ‘मैं और मेरे साथी संजय मदान साल 2017, 2018 और 2019 में कार से दिल्ली से लंदन गये थे, वहीं हमारे साथ कुछ अन्य साथी भी थे. हम हर साल इस तरह का एक ट्रिप ऑर्गनाइज करते हैं.
(इन सबके बाद भी ट्रैवल जुनून इस संभावित सर्विस को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है, हम सिर्फ तथ्यों के आधार पर जानकारी आपको दे रहे हैं)
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More