Chhath Puja 2020: Railways is running special trains in view of Chhath festival, see list here
Chhath Puja : दीपावली खत्म होने के साथ ही अब छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ने लगी है. भीड़ को देखते हुए रेलवे का पूरा महकमा प्रबंधन में जुटा हुआ है. इसके साथ ही काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. मंगलवार को कई ट्रेनें रवाना कर लोगों की राह आसान की जाएगी. हालांकि अनारक्षित ट्रेनें नहीं चलने की वजह से दिल्ली से पूर्वांचल जाने वालों को परेशानी भी हो रही है, क्योंकि न तो ट्रेन चल रही हैं और न ही काउंटर पर अनारक्षित कोच के टिकट मिल रहे हैं.
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में त्योहार को लेकर उमड़ने वाली भीड़ के प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए. अधिक भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें के साथ ही क्लोन ट्रेन चलाने को कहा गया. छठ पर्व को ध्यान में रख रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.
Chhath Puja 2020 : छठ पूजा का महाप्रसाद ठेकुआ बनाने की जानकारी यहां से लें
मंगलवार को आनंद विहार से भागलपुर, पटना, पुरानी दिल्ली से सहरसा और नई दिल्ली से जयनगर के लिए चलेगी. ट्रेन संख्या 04018 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर के लिए देर रात 10:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन रात 8:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी. मार्ग में कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पटना, मोकामा, क्यिूल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहरेगी.
इसके अलावा ट्रेन संख्या 04002 आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए रात 9 बजे रवाना होगी. मार्ग में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर ठहरेगी. ट्रेन संख्या 04014 पुरानी दिल्ली से सहरसा के लिए रात 10:15 बजे चलेगी. मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी रुकेगी. ट्रेन संख्या 04016 नई दिल्ली से जयनगर के लिए देर रात 11:55 बजे चलेगी.
मार्ग में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा तथा मधुबनी रुकेगी. इनमें सबसे अधिक ट्रेनें पूर्वांचल की ही शामिल हैं. इसी तरह अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मंगलवार को ट्रेन संख्या 04468/04467 नई दिल्ली-राजगीर चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन नई दिल्ली से पूर्वाह्न 11:15 बजे चलेगी. मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और पटना जंक्शन पर रुकेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 04472 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए 18 नवंबर को पूर्वाहन 11 बजे चलेगी. मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन, मोकामा, क्यिूल व जमालपुर स्टेशनों पर ठहरेगी.
Chhath Puja 2020 : छठ त्यौहार मनाने के पीछे ये है पौराणिक कथा
एक अन्य ट्रेन 4480 आनंद विहार टर्मिनल से कटिहार के लिए 17 नवंबर को चलेगी. मार्ग में यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलीपुत्र व बरौनी स्टेशनों पर ठहरेगी. पुरानी दिल्ली से छपरा के लिए ट्रेन संख्या 04482 दोपहर 12 बजे 18 नवंबर को रवाना होगी. मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर ठहरेगी. एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04456 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए 17 नवंबर को चलेगी. ट्रेन संख्या 04486 दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए बरास्ता मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर 18 नवंबर को चलेगी.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More