Uttar Pradesh government is building guest houses in Joshimath and Haridwar
Guest house : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बद्रीनाथ धाम में यूपी पर्यटक गेस्ट हाउस की आधारशिला रखी. मुख्यमंत्री उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वह इसके अलावा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी पूजा-अर्चना करेंगे. प्रस्तावित 40 कमरों के पर्यटक गेस्ट हाउस का निर्माण चमोली जिले के जोशीमठ तहसील में किया जाएगा. (Guest house) इसे गढ़वाल शैली में तैयार किया जाएगा. इमारत दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा और इसकी कुल लागत 11 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही कुछ घंटे पहले सीएम योगी ने कहा है कि जोशीमठ की तरह हरिद्वार में गेस्ट हाउस बनाया जाएगा.
Char Dham Yatra – क्या है Gangotri, Yamunotri, Kedarnath, Badrinath की पौराणिक कथा!
यह परियोजना उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित है. एक एकड़ की जमीन पर बनने वाले इस इमारत में एक रेस्तरां, कॉन्फ्रेंस हॉल, डॉरमेट्री और पार्किंग होंगे. यहां बद्रीनाथ धाम आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटक विश्राम कर सकेंगे.
Badrinath Travel Guide : बदरीनाथ जाएं तो पास की इन जगहों का मजा लेना न भूलें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़े वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाई थी. सीएम योगी ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नम्बर तीन में वनवासियों के बीच दीवाली मनाते हुए कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाना ही दिवाली की सार्थकता है. संबोधन के दौरान वनटांगियों के लिए अपने संघर्ष को याद कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में ही मिल गई, लेकिन वनटांगियों को वास्तविक आजादी पाने में उसके बाद भी 70 साल लग गए.
22 साल का युवक साइकिल से पहुंचा केदारनाथ
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More