Travel News

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतों पर DMRC सख्त, जारी की नई गाइडलाइन

Delhi Metro Viral Video :  दिल्ली मेट्रो की कनेक्टिविटी की चर्चा भारत समेत पूरी दुनिया में है. खासकर राजधानी के लोगों के लिए तो यह लाइफलाइन की तरह है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों की की गैर जिम्मेदाराना हरकतों से मेट्रो यात्रा की इमेज को झटका लगा है. कभी आपत्तिजनक ड्रेस, कभी आपत्तिजनक हरकत और कभी कपल्स की आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो दिल्ली मेट्रो की छवि को धक्का पहुंचा रही हैं…

दिल्ली मेट्रो ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उड़नदस्ते की संख्या बढ़ाने के साथ ही चेकिंग अभियान तेज करने का फैसला किया गया है. आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं जब आप मेट्रो में सफर करे और आप के सामने अगर कोई अश्लील हरकतें करें तो आपको जल्द से जल्द क्या करना चाहिए…

Uttarakhand Neo Metro Project: देहरादून में नियो मेट्रो को हरी झंडी, जानें कहां बनेगा स्टेशन और क्या है रूट प्लान

दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेशन कर रह था व्यक्ति वीडियो वायरल || Viral video of man masturbating in Delhi Metro

बता दें दिल्ली मेट्रो में एक और हैरान कर देने वाली घटना हुई. एक शख्स को अपना फोन देखते हुए मास्टरबेशन करते देखा गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुछ यात्री अपनी सीट छोड़कर कहीं और बैठ गए, क्योंकि वह आदमी अपने मोबाइल पर कुछ देखता रहा. मेट्रो ट्रेन के अंदर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

DMRC ने कहा, “हम यात्रियों से मेट्रो में यात्रा के दौरान जिम्मेदारी से व्यवहार करने का अनुरोध करते हैं. यदि अन्य यात्री इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार को देखते हैं, तो उन्हें कॉरिडोर, स्टेशन, समय आदि का विवरण देते हुए तुरंत मामले की सूचना DMRC Helpline को देनी चाहिए.” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है, जबकि लोग उसके पास बैठे हुए हैं.

DMRC की नई गाइडलाइन क्या है || What is the new guideline of DMRC

दिल्ली मेट्रो में इस तरह की अश्लील हरकतों को रोकने के लिए DMRC ने उड़नदस्ते की संख्या बढ़ाने के साथ ही चेकिंग और निगरानी को और सख्त बनाने का फैसला किया है.

• यात्रियों के धक्का-मुक्की से बचने के लिए ट्रेनों के रुकने के समय में काफी वृद्धि की गई है ताकि यात्रियों के पास चढ़ने और उतरने का पर्याप्त समय हो.
• कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्टेशनों पर ट्रेनों को नहीं रोका जाता है.
• शिकायत करने के लिए, यात्री केवल डिजिटल माध्यमों (ईमेल, सोशल मीडिया, हेल्पलाइन आदि) के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं.
• जनता को सलाह दी जाती है कि यात्रा के दौरान अपने साथ केवल पॉकेट साइज हैंड सैनिटाइजर, यदि कोई हो, रखें.
• कम से कम सामान के साथ यात्रा करने और धातु की वस्तुओं को ले जाने से बचने की भी सलाह दी जाती है.
• डीएमआरसी नियमित सेवाओं के साथ काम कर रही है, जिसमें हर समय कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने के अलावा कोई विशेष प्रतिबंध नहीं है.

Kochi Water Metro : केरल के कोच्चि में शुरू हो गई वाटर मेट्रो, जानिए खासियत

मेट्रो में हो अश्लीलता तो कैसे करें शिकायत || How to complain about obscenity in metro?

दिल्ली मेट्रो अधिनियम की धारा 59 के तहत मेट्रो में अभद्रता या अश्लीलता फैलाने पर दोषी व्यक्ति पर ट्रेन में यात्रा करने पर रोक के साथ-साथ 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इस धारा में नशे की हालत में यात्रा करना, किसी सहयात्री के साथ अभद्र व्यवहार करना या अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना भी शामिल है.

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले भारत में पहले भी अश्लीलता फैलाने से संबंधित ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें केस दर्ज किया गया था.

डीएमआरसी ने यात्रियों से यह अपील की || DMRC appealed to the passengers

डीएमआरसी की ओर से अन्य जिम्मेदार यात्रियों से भी अपील की गई है कि अगर मेट्रो में ऐसी कोई आपत्तिजनक हरकत नजर आती है तो ट्रेन के कोच में लगे इमरजेंसी बटन को दबाकर इसकी सूचना तत्काल ट्रेन संचालक को दी जाए. ऐसे लोगों की गतिविधियों को रोकने के लिए अन्य यात्रियों की तत्परता बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर डीएमआरसी को बहुत कम समय में कोई शिकायत मिलती है, तो सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की मदद से ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकती है.

अश्लील वीडियो वायरल मामले में FIR दर्ज || FIR lodged in pornographic video viral case

दिल्ली मेट्रो में एक युवक का बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए IGI एयरपोर्ट थाने में FIR दर्ज की है. इसके साथ ही DMRC ने लोगों से यह भी अपील की है कि हम मेट्रो का विस्तार करने और यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों की हरकतों से मेट्रो की छवि प्रभावित होती है.

इसलिए अन्य यात्रियों से भी अपील की जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और नजदीकी उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत शिकायत करें, ताकि DMRC और पुलिस प्रशासन उन पर तत्काल कार्रवाई कर सके.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago