Travel News

आमेर महल में फिर से शुरू हुई हाथी की सवारी

Elephant ride: राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वप्रसिद्ध आमेर महल (Amer Palace) में लॉकडाउन के बाद से बंद हुई हाथी की सवारी 24 नवंबर को फिर से शुरू हो गई. आमेर महल के अधीक्षक पंकज धरेन्द्र ने बताया, कि पुरातत्व विभाग के निदेशक की ओर जारी आदेश के अनुसार मंगलवार से पर्यटकों के लिये कोरोना दिशा-निर्देशों के तहत आमेर में हाथी की सवारी फिर से शुरू कर दी गई.

Alwar: चर्च रोड पर क्लॉक टॉवर पर्यटकों की है पहली पसंद

उन्होंने बताया कि आमेर महल में सैलानियों को हाथी पर सवारी के लिये लॉकडाउन के बाद पहला दिन होने के कारण हाथी महावत 50 हाथियों को सजाकर लाये थे. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां करीब 100 हाथी हैं और सभी को सैलानियों की सवारी के लिये स्वीकृति दी हुई है.”
उन्होंने कहा, कि स्थानीय लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने यह सही निर्णय लिया है.

Albert Hall Museum के बारे में यहां से Full information

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने आमेर महल एवं हाथी गांव में हाथी सवारी पुनः प्रारम्भ कराये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 22 नवंबर को पत्र लिखा था. इस संबंध में राज्य सरकार ने 23 नवम्बर को आदेश जारी कर दिए थे. पूनियां आमेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है. इस बीच आमेर हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कहा, कि कोरोना महामारी के कारण 18 मार्च, 2020 से हाथी सवारी आमेर महल में बंद थी, जिससे हाथी मालिकों को आर्थिक परेशानी हो रही थी.

Ghatshila Tour : घाटशिला में घूमने के लिए हैं ये प्रमुख जगहें

Best Time to Visit Amer Fort

जयपुर में अत्यधिक ग्रीष्मकाल और सर्दियां होती हैं. सितंबर से मार्च तक आमेर किले का दौरा करना उचित है. इन महीनों में मौसम सुहावना और ठंडा रहता है. किले पर जाने का सबसे अच्छा समय रात के 7 बजे से 9 बजे के बीच है क्योंकि आप रेस्तरां में फैंसी डिनर के साथ-साथ साउंड और लाइट शो का आनंद ले सकते हैं.

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

3 days ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

4 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

4 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

5 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

5 days ago