Like China, glass sky walk made in Sikkim, know full information about it
Glass skywalk : कोरोना वायरस महामारी के बीच पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ख़बरों की मानें तो अब आप देश में ही ग्लास स्काई वॉक का आनंद ले सकते हैं. इससे पहले ग्लास स्काई वॉक के लिए चीन जाना पड़ता था, लेकिन अब पर्यटक देश में ही स्काई ग्लास वॉक कर सकते हैं. चीन के हेबई प्रांत में एस्ट तैहांग ग्लास स्काई वॉक है. हालांकि, जिन लोगों को ऊंचाई से डर हैं. उन्हें ग्लास स्काई वॉक की अनुमति नहीं होगी. अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो आइए सब कुछ जानते हैं.
अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको सिक्किम जाना पड़ेगा. यह पर्यटन स्थल सिक्किम राज्य के पेलिंग में स्थित है. पेलिंग स्थित ग्लास स्काई वॉक चेनरेजिग मूर्ति के सामने है. यह प्रतिमा 137 फीट ऊंची है. जबकि इस प्रतिमा का अनावरण 2018 में किया गया था. सिक्किम का यह ग्लास स्काई वॉक देश का पहला स्काई वॉक पर्यटन स्थल है. इस स्थान से चेनरेजिग मूर्ति, तीस्ता और रंगीत नदियों का दीदार हो सकता है.
देश का पहला GLASS SKYWALK यहां खुल गया है, आप गए क्या?
ग्लास स्काई वॉक का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे शाम तक है. पर्यटक इस समय के दौरान ग्लास स्काई वॉक कर सकते हैं. जबकि प्रति व्यक्ति टिकट शुल्क मात्र 50 रुपये हैं. यह स्थान पेलिंग से महज ढाई किलोमीटर दूर है. अगर किसी व्यक्ति को वर्टिगो यानी चक्कर आने की समस्या है अथवा ऊंचाई से डर लगता है, उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी गई है.
Darjeeling Tour – जाने से पहले सरकार की नई गाइडलाइंस को एक बार ज़रूर पढ़ लें
वहीं, अगर किसी व्यक्ति हृदय गति तेज चलती है, तो उस व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ग्लास स्काई वॉक के दोनों ओर रेलिंग है. पर्यटक इस रेलिंग के सहारे अंतिम छोर तक जा सकते हैं. हालांकि, कोरोना काल में आपको गाइडलाइंस को पालन करना होगा. इसके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा.
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More