Darjeeling Tour - know corona guidelines before visit
Darjeeling एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. दार्जिलिंग में एक से बढ़कर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस हैं. दार्जिलिंग की चाय की भी अपनी एक कहानी है. अगर आप दार्जिलिंग जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दार्जिलिंग की यात्रा ( Darjeeling Tour ) से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां देने जा रहे हैं.
देशभर में और दार्जिलिंग में भी, कोरोना की वजह से अभी तक होटल और रेस्तरां बंद चल रहे थे लेकिन कई जगह अब सरकार ने होटलों को खोलने के भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इसी सिलसिले में, पश्चिम बंगाल सरकार ने होटल और रेस्तरां को एक बार फिर से खोले जाने की अनुमति दे दी है. पश्चिम बंगाल सरकार की प्रेस रिलीज में सेहत से जुड़े मानदंडों और स्वास्थ्य के प्रोटोकॉल को बनाए रखने के आदेश दिए हैं.
अब पर्यटक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में घूमने ( Darjeeling Tour ) जा सकते हैं. दार्जिलिंग ( Darjeeling ) पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में से एक है. कपल हनीमून के लिए ये एक बेस्ट डेस्टिनेशन है, तो चलिए अब हम आपको कराते हैं दार्जिलिंग (Darjeeling) की सैर. जानिए यहां कैसे जाना है, यहां पर कहां-कहां घूमना है, यात्रियों को क्या नए रूल्स फॉलो करने हैं. ये सब जानकारी आपको यहां मिलेगी.
दार्जिलिंग (Darjeeling) अपने हरे-भरे चाय के बागानों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. ये जगह चाय प्रेमियों के लिए बहुत अच्छी है. दार्जिलिंग ( Darjeeling ) की जितनी तारीफ़ की जाये उतना ही कम होगा. यहां उगते सूरज के सुंदर नजारे के साथ ही बर्फ से ढके बादल हर तरफ देखने को मिल जाएंगे. आप अपनी नज़र यहां से हटा नहीं पायेंगे.
दार्जिलिंग ( Darjeeling ) में स्थित ‘कंचनजंघा’ और यहां के घने जंगल, पहाड़ियां, मंदिर, गुफा व रहस्यमयी झीलों से घिरा ये बेहद ख़ूबसूरत शहर पर्यटकों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है.
Types of Tea in India : आप किस चाय के दीवाने हैं ? पढ़कर बताइए
दार्जिलिंग ( Darjeeling ), भारत के ख़ूबसूरत शहरों में से एक है. इसकी खूबसूरती के चर्चे हर जगह सुनने को मिल जाएंगे. वहीं, दार्जिलिंग ( Darjeeling ) में आपको घूमने के लिए बहुत सी जगह मिलेंगी. उनमें से कुछ खास जगह हैं – घूम रॉक, टाइगर हिल, बतासिया लूप, संदक्फू, विक्टोरिया वाटरफॉल, लेबांग रेसकोर्स, सेनथल झील, रॉक गार्डन, सिंगला, घूम मठ, तादाख, मजितार, लायड वनस्पति उधान, जापानी मंदिर, नेचुरल हिस्ट्री म्युजियम, हिमालय पर्वतारोहण, शाक्या मठ, चाय के बागान, रोपवे, श्रवरि, गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क, हिमालय हिन्दी भवन व सुखिया पोखरी.
ये जगहें आपकी यात्रा को और भी मज़ेदार बना देंगी. अगर आप इन सभी सुंदर और शांत स्थलों को देखना चाहते हैं तो एक बार आपको दार्जिलिंग घूमने ( Darjeeling Tour ) का प्लान ज़रूर बनाना चाहिए. अगर आप दार्जिलिंग जाने का प्लान ( Darjeeling Tour ) बना रहे हैं तो सरकार द्वारा दी गईं गाइडलाइंस को एक बार ध्यान से पढ़ लीजिये.
– होटलों की स्वच्छता और कामकाज के लिए बनाई गई प्रक्रिया
Monsoon Travel in India – इस मानसून घूम लें भारत की टॉप-30 जगहें
भारत में 10 Best Honeymoon डेस्टिनेशन, जहां आपका हमीमून बन जाएगा यादगार
गर्मियों का महीना यानी की अप्रैल से जून के बीच दार्जिलिंग ( Darjeeling Tour ) जाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय दार्जिलिंग (Darjeeling) में बहुत ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती औऱ मौसम भी बहुत अच्छा रहता है. बात दें गर्मी के मौसम में भी दार्जिलिंग (Darjeeling) का औसत तापमान 25 डिग्री के आसपास रहता है. दिनभर यहां अच्छी हवा चलती है और शाम को मौसम भी मस्त होता है. ऐसे में आप दार्जिलिंग (Darjeeling) जाकर वहां की साइटसीइंग के साथ ही कई दूसरी आउटडोर ऐक्टिविटीज का मज़ा उठा सकते हैं.
Darjeeling Hill Station : Darjeeling भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक
अगर आप दार्जिलिंग (Darjeeling) जाने की योजना बना रहे हैं तो यहाँ पर पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा है. जो यहां से करीब 67 किलोमीटर दूर है और वहीं सड़क मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो ढाई घंटे में आप एयरपोर्ट से दार्जिलिंग (Darjeeling) पहुंच सकते हैं. वहीं रेलवे स्टेशन न्यू जलपाइगुरी है जो यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर है और ढाई से तीन घंटे में रेलवे स्टेशन से दार्जिलिंग (Darjeeling) आसानी से पहुंचा जा सकता है. अगर आप चाहें तो गंगटोक, कलिम्पोंग, सिलिगुरी जैसे शहरों से सड़क मार्ग से भी दार्जिलिंग जा सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More