Travel News

Uttarakhand Travel Guide- Long Weekend Tour के लिए निकल जाइए उत्तराखंड, अब कोई नियम नहीं बाकी

Uttarakhand Travel Guide- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते पर्यटन पर लगाए गए प्रतिबंध हटने के बाद उत्तराखंड (Uttarakhand Travel Guide) के नैनीताल और इसकी आस पास की जगहों पर सैलानियों की भीड़ देखी गई. लोग अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करते दिखे. सरकार ने पर्यटन से रोक हटाकर एक बार फिर सैलानियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है. इसी के साथ कई समय से बंद चल रहे पर्यटन के लिए भी अब अच्छे दिन आ गए हैं. दो अक्तूबर से लगातार तीन दिनों की छुट्टी होने की वजह से नैनीताल के कई होटलों में सैलानियों ने एडवांस में ही बुकिंग करा ली है. जिससे की कोई परेशानी ना उठानी पड़े. इस वजह से अक्टूबर महीने के फर्स्ट वीक के लिए कई होटल अभी से पैक हो गए हैं.

 

Nainital Full Travel Guide 2020 : कम बजट में ऐसे करें झीलों के शहर की यात्रा

 

 

बीते शनिवार को उत्तराखंड के नैनीताल (Uttarakhand Travel Guide) में सैलानी उमड़े तो कोरोना काल में पहली बार नो पार्किंग का बोर्ड नजर आया. होटल कारोबारियों की मानें तो, अब वीकेंड पर भीड़ बढ़ने लगी है. और लोगों ने आना जाना शुरू कर दिया है. आपको बता दें अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी है और उसके बाद शनिवार और फ़िर रविवार की छुट्टी. इस तरह लगातार तीन दिन अवकाश होने की वजह से सैलानियों ने नैनीताल में एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है.

 

पर्यटकों के लिए खुल गया है Uttarakhand, सरकार ने पाबंदियों को किया ख़त्म

 

 

उत्तराखंड (Uttarakhand Travel Guide) के नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह का कहना है कि अक्टूबर से एक बार फ़िर सीज़न चल निकलेगा. एसोसिएशन के जनसंपर्क अधिकारी आलोक साह ने कहा कि अभी तक सैलानी इसलिए घूमने नहीं आ रहे थे क्योंकि उन्हें अपने साथ कोरोना जांच प्रमाण पत्र लाने पड़ते थे या फ़िर बॉर्डर पर जांच करानी पड़ती थी. लेकिन इन सबसे चीजों से राहत मिलने के बाद एक बार फिर सैलानियों ने घूमना फिरना शुरू कर दिया है.

अब रोक हटने की वजह से सैलानी खुशी-खुशी घूमने आ रहे हैं. साह का कहना है कि जब से प्रतिबंध हटाया गया है तभी से होटलों में बुकिंग को लेकर पूछताछ एक बार फिर से बढ़ गई है. जिसके चलते यूपी, एनसीआर, हरियाणा और दिल्ली के सैलानी यहां अपने लिए कमरे बुक करा रहे हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago