For the first time in the history of 104 years, the Jauljibi fair will not be organized
Jauljibi fair: कोविड-19 महामारी के कारण इस साल एक सदी से भी अधिक पुराना जौलजीबी मेला (Jauljibi fair) आयोजित नहीं किया जाएगा. (Pithoragarh) जिले के जौलजीबी और धारचूला इलाकों के व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रशासन ने इस बार मेला आयोजित नहीं करने का फैसला किया. धारचूला के उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) एके शुक्ला ने कहा, ‘‘मौजूदा महामारी और सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मेले के आयोजन के पक्ष में नहीं हैं.”
Pichola Lake की खूबसूरती देख आप हो जाएंगे कायल
अस्कोट के पाल शासकों ने 1916 में मेले की शुरुआत की थी. हर साल 14 से 21 नवंबर तक पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी में व्यापार मेला लगता है. जौलजीबी के व्यापार संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धर्मशक्तु ने कहा कि मेला आयोजित नहीं होने से क्षेत्र के करीब 700 व्यापारी और शिल्पकार अपने उत्पाद नहीं बेच पाएंगे. उन्होंने कहा कि 104 साल के इतिहास में पहली बार मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा. जौलजीबी मेले में भारत और नेपाल के व्यापारी भाग लेते हैं. तिब्बती कारोबारियों के उत्पाद भी मेले में बेचे जाते हैं. शुक्ला ने कहा कि अगले साल पूरे उत्साह के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा.
चांद की करना चाहते हैं सैर, तो एक बार जरूर जाएं कश्मीर के मूनलैंड
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More