Travel News

दिल जीत लेती है पेड़ों के ऊपर बने जगमगाते पुल की ये तस्वीरें

Foreign Travel-कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते जो यात्राएं पूरी तरह से रुक गई थीं, वे फिर से शुरू हो चुकी हैं. कुछ प्रतिबंधों के साथ लोगों को विदेश यात्रा (Foreign Travel) की अनुमति भी दे दी गई है. हालांकि अब भी सभी देशों में आने वाले यात्रियों (Passengers) को लेकर अलग-अलग नियम कानून हैं.

लखनऊ के अलावा यूपी के इस शहर में भी है ऐतिहासिक इमामबाड़ा

वैसे इस महामारी के दौर और गिरी हुई आर्थिक हालात (Economic Conditions) में भले ही दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों पर जाना संभव न लगता हो लेकिन इंटरनेट (Internet) पर तो ऐसी जगहों का पूरा आनंद लिया ही जा सकता है.

भारत में मुग़लों का आख़िरी महल, जानें इसके बारे में रोचक तथ्य

ऐसे में हम आपको दिखा रहे हैं, इंडोनेशिया (Indonesia) की जन्नत जैसी खूबसूरत एक जगह. यह एक लकड़ी का पुल है. जो यहां के एक जंगल (Forest) में बना है. लंबे-लंबे पेड़ों के तनों को जोड़ने वाला यह पुल गर्म पीली रोशनी (Warm yellow light) से जगमगाता रहता है. इसे शाम से ही देखने में जो आनंद आता है, वो धरती पर आपके मन को बहुत कम ही जगहों पर मिल सकता है. खुद ही लीजिए इस पुल (bridge) के नजारे और सोचिए, आप यहां जाना चाहेंगे या नहीं.

झारखंड के पांच जिले जो घूमने के लिहाज से है एकदम परफेक्ट Place

इंडोनेशियाई फोटोग्राफर (Photographer) वरमन वरधानी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस पुल की बहुत ही सुंदर तस्वीरें साझा की हैं. लेम्बांग के जंगल में बना यह पुल इंडोनेशिया (Indonesia) के जादुई टूरिस्ट आकर्षणों में शामिल है. इस जंगल में करीब 20 हजार पेड़ हैं. और यह पुल पेड़ों पर झूलता रहता है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 month ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 month ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 month ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 month ago