inauguration of countrys longest Suspension bridge
Suspension bridge-हाल के महीनों में देश पर्यटकों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर के तौर पर कई सौगातें मिली हैं. अटल टनल का उद्घाटन, सी-प्लेन सेवा की शुरुआत, रोप-वे की शुरुआत और फिर से पीएम मोदी ने सूरत में फेरी सर्विस की शुरुआत की है. इसी के साथ उत्तराखंड की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले सस्पेंशन ब्रिज (झूला पुल) का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया है. यह देश का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज है.
जानकारी के मुताबिक, टिहरी झील पर नव निर्मित देश के सबसे लंबे डोबरा-चांठी सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया. इस ब्रिज से टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र की करीब ढाई लाख की आबादी को लाभ मिलेगा.
दीवाली में ऐसे करेंगे पूजा तो जमकर बरसेगा धन, कभी नहीं होंगे कंगाल
डोबरा-चांठी पुल देश का पहला ऐसा झूला पुल है, जिसकी लंबाई 725 मीटर है और जो भारी वाहन चलाने लायक बना है. यह पुल समुद्रतल से 850 मीटर की ऊंचाई पर बना है. इसके बनने के बाद भी टिहरी झील को अधिकतम आरएल 830 मीटर तक भरा जा सकता है.
इस ब्रिज के निर्माण का काम 2006 में शुरू हुआ था. डिजाइन फेल होने समेत तमाम कारणों के चलते लंबे समय तक निर्माण कार्य रुका रहा. ब्रिज की कुल लंबाई 725 मीटर है. इसमें सस्पेंशन ब्रिज 440 मीटर लंबा है, जबकि 260 मीटर आरसीसी डोबरा क्षेत्र की ओर और 25 मीटर स्टील गार्डर चांठी की ओर है. इस पर 15 टन तक भारी वाहन गुजर सकते हैं.
लोकर्पण के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि डोबरा पुल सिर्फ प्रतापनगर ओर टिहरी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटन की नई परिभाषा है. इससे दुनिया भर के पर्यटक यहां आएंगे और डोबरा नया पर्यटक स्थल बनेगा. इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, संसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, विधायक विजय सिंह पंवार, धन सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी आदि मौजूद रहे.
घर बैठे घूमिए भारत के प्रमुख Tourist places, जीतिए Prize
यह पुल समुद्रतल से 850 मीटर की ऊंचाई पर बना है. इसके बनने के बाद भी टिहरी झील को अधिकतम आरएल 830 मीटर तक भरा जा सकता है. पुल की चौड़ाई सात मीटर है, जिसमें से साढ़े पांच मीटर पर वाहन चलेंगे.
बाकी के डेढ़ मीटर पर पुल के दोनों तरफ 75-75 सेंटीमीटर फुटपाथ बनाए गए हैं. पुल की कुल लंबाई 725 मीटर है, जिसमें से 440 मीटर झूला पुल है. वहीं 260 मीटर डोबरा साइड और 25 मीटर का एप्रोच पुल चांठी की तरफ बनाया गया है. पुल के दोनों किनारों पर 58-58 मीटर ऊंचे चार टॉवर निर्मित हैं. इस पुल को आकर्षक भी बनाया गया है. जिससे ये पर्यटन का केंद्र भी बनेगा. इस पुल पर आधुनिक तकनीकी से मल्टी कलर लाइटिंग भी की गई है. जिससे यह बेहद ही खूबसूरत नजर आता है.
दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता की शुरुआत कहां से हुई, इस पर लंबे समय से… Read More
Vastu Tips : आर्थिक समृद्धि और धन लाभ की कामना रखने वाले लोग अक्सर ज्योतिष… Read More
दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Tawang से Zemithang गांव… Read More
Monsoon Diet मानसून में कुछ सब्जियां खाने से Food Poisoning और पेट के संक्रमण का… Read More
Sawan 2026 Date: जानें सावन 2026 कब से कब तक रहेगा। पढ़ें सावन सोमवार (Shravan… Read More
Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक… Read More