Travel News

L&T, BHEL चलाएंगी देश में Private Trains, रेलवे ने फाइनल किए ये नाम

Indian Railway: लार्सन एंड टुब्रो (L&T), जीएमआर (GMR), वेलस्पन ( Welspun Enterprise Ltd.) उन कंपनियों में से हैं जिन्हें ट्रेनों के निजी परिचालन के आवदेन प्रस्ताव (आरएफपी) चरण में भाग लेने योग्य पाया गया है. (Indian Railway) इन 151 ट्रेनों का परिचालन 12 क्लस्टर्स में किया जाना है. (Indian Railway रेल मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि उसे 16 कंपनियों से 120 आवदेन प्राप्त हुए थे.

इनमें से 102 आवदेनों को योग्य पाया गया. भारतीय रेल नेटवर्क पर निजी यात्री रेलगाड़ी परिचालन से 30,000 करोड़ रुपये का निजी निवेश आने की उम्मीद है. इसके लिए निजी क्षेत्र की इकाइयों को दो चरण वाली प्रतिस्पर्धात्मक एवं पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया से गुजरना होगा.

देश की Best Luxury Train में 2 दिन का ‘फ्री सफर’, ये है तरीका

These companies were named finalists

इसमें पात्रता आवेदन ( RFQ) और आवेदन प्रस्ताव (RFP) की प्रक्रिया शामिल है. सरकार ने 12 क्लस्टर्स के लिए आरएफक्यू (RFQ) एक जुलाई 2020 को जारी किया था. इसके तहत मिले आवेदन सात अक्टूबर 2020 की तय तिथि को खोले गए.

हिमाचल में बर्फबारी के कारण टॉय ट्रेन में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, आप भी करें हसीन वादियों का सफर

यात्री रेलगाड़ी निजी परिचालन परियोजना के आरएफपी चरण के लिए योग्य पायी गयी कंपनियों में अरविंद एविएशन, भेल, कंस्ट्रक्शंस वाई ऑक्जिलर डी फेरोकैरीज, क्यूब हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, गेटवे रेल फ्रेट लिमिटेड, जीएमआर हाईवेज लिमिटेड, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और मालेमपति पावर प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि शामिल हैं.

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago