Travel News

हिमाचल में बर्फबारी के कारण टॉय ट्रेन में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, आप भी करें हसीन वादियों का सफर

Toy Train: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चल रही स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगा है. सोमवार को कालका से शिमला सफर करने के लिए 91 यात्रियों से बुकिंग कराई थी, (Toy train) इसमें 79 ने सफर का आनंद लिया. रविवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात होने से रेल प्रशासन और यात्री प्रसन्न हैं.

Shimla Full Travel Guide – Hill Station पर कब जाएं, कैसे पहुंचे, क्या-क्या करें, Full Information

Toy train  : रेलवे का अनुमान है कि अब कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सफर का आनंद लेने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा. बता दें कि कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चलाई गई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में शुरुआती दो दिन के दौरान यात्रियों की संख्या कम थी. पहले दिन ट्रेन कालका से शिमला तक खाली दौड़ी थी. दूसरे दिन भी ट्रेन में मात्र सात यात्रियों ने ही सफर किया था, मगर अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है. अब ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है.

Best Places to visit in Lahaul and Spiti – हिमाचल में ये जगह सचमुच स्वर्ग है

96 किलोमीटर लंबा है कालका-शिमला ट्रैक 1898 में बने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया है. 96 किलोमीटर लंबे कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 18 स्टेशन और 102 सुरंगें हैं. ट्रैक पर धीमी गति से चलने वाली टॉय ट्रेन में सफर का अलग ही रोमांच है. यही कारण है कि सैलानी शिमला आने-जाने के लिए टॉय ट्रेन के सफर को तवज्जो देते हैं.

हिमाचल के मनाली (Manali) में कहां करें मुफ्त की घुमक्कड़ी?

स्टेशन अधीक्षक  गोकुल सिंह ने कहा कि सोमवार को कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में कुल 91 यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी. इसमें से 79 यात्रियों ने कालका से शिमला तक ट्रेन में सफर किया.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago