Travel News

Indian Railway जल्द ही कर सकता है अपने किराये में बढ़ोतरी

Indian Railway – अब रेल यात्रियों (Rail Passangers) के लिए ट्रेन (Train) का किराया (Fare) जल्द ही महंगा होने वाला है. जिसके चलते अब यात्रियों (Passengers) की जेब पर एक और खर्च बढ़ने वाला है.  इसी के साथ ही साथ रेलवे ( Indian Railway ) ने कई स्पेशल ट्रेनों (Special trains) में भारी भीड़ को देखते हुए 21 सितंबर से कुछ रूटों (Roots) पर 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें (Clone trains) चलाने का फैसला भी किया है.

आने वाले दिनों में ट्रेन (Train) यात्रा महंगी होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि यात्रियों को हाई फुटफॉल (Footfall) वाले कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के किराए (Fare) के साथ एक्स्ट्रा यूजर फीस (Extra user fees) भी पे (Pay) करनी पड़ती है. ये घोषणा रेलवे ( Indian Railway ) बोर्ड के सीईओ वीके यादव ने की उन्होंने कहा कि इंवेस्टमेंट (Investment) को बढ़ाने के लिए एक्स्ट्रा फीस(Extra fees) लगाई जाएगी. बता दें इसे रेलवे ( Indian Railway ) स्टेशनों की बेहतरी और स्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाने के काम में लाया जाएगा.

जहां पर फुटफॉल (Footfall) बढ़ रहा है, हम इसे (उपयोगकर्ता शुल्क) वहां चार्ज करेंगे. हमें वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर (World class infrastructure) देने की ज़रूरत है. ये जानकारी वीके यादव ने दी. हालाँकि, ये भी बताया कि यूज़र फीस (User fees) के रूप में चार्ज (Charge) की जाने वाली फीस (Fees) को अभी तक तय नहीं किया गया है.

जानकारी के अनुसार ये एक्स्ट्रा चार्ज (Extra charge) टोटल 7,000 स्टेशनों की 10-15 प्रतिशत राशि पर लगाया जाएगा. जिसका मतलब ये है कि लगभग 700-1,000 रेलवे ( Indian Railway ) स्टेशनों पर किराए (Fare) में बढ़ोतरी होगी. जिससे रेलवे (Railway) का सफर भी महंगा हो जाएगा.

रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय ने रेलवे ( Indian Railway ) का फिर से डेवलपमेंट करने के लिए लगभग 50 स्टेशनों को चुन चुका है. जिसमें मुंबई, जयपुर, हबीबगंज, चंडीगढ़, नागपुर, बिजवासन, और आनंद विहार रेलवे ( Indian Railway ) स्टेशन इस परियोजना के तहत आने वाले प्रमुख स्टेशनों में से एक हैं.

इस बीच यादव ने जानकारी देते हुए ये स्पष्ट किया है कि यूजर फीस (User fees) बढ़ने से आम आदमी को ज़्यादा परेशानी नही होगी, क्योंकि इसका किराया (Fare) नाममात्र ही बढ़ाये जाने की आशंका है.

वहीँ दूसरी तरफ़ कई विशेष ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए, रेलवे ( Indian Railway ) ने 21 सितंबर से चुनिंदा रूटों (Root) पर क्लोन ट्रेनों (Clone trains) के 20 जोड़े चलाने का फैसला है. रेलवे ( Indian Railway ) के अधिकारियों के अनुसार, चलाई जाने वाली ये क्लोन (Clone trains) ट्रेनें 310 जोड़ी ट्रेन के अलावा होंगी.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago