IRCTC Shirdi Package : IRCTC आपके लिए सस्ते दामों पर शिरडी घूमने का खास मौका लेकर आया है....
IRCTC Shirdi Package : अगर आप भी दिसंबर- जनवरी में घुमने की योजना बना रहे हैं तो शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. IRCTC आपके लिए सस्ते दामों पर शिरडी घूमने का खास मौका लेकर आया है.
इस पैकेज का नाम है दिल्ली शिरडी उड़ान पैकेज. इस पैकेज की शुरुआत 15300 रुपये से की गई है. 2 दिन/एक रात के इस पैकेज में आपको फ्लाइट के जरिए सफर करने के अलावा कई सुविधाएं भी मिलेंगी.
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर आपका धार्मिक यात्रा करने का प्लान है तो रेलवे आपके लिए खास पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आपको 2 दिन और 1 रात रुकने का मौका मिलेगा. इस पैकेज के लिए आपको 15300 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा.
पैकेज का नाम – दिल्ली शिरडी उड़ान पैकेज
डेस्टिनेशन कवर्ड – दिल्ली – शिरडी – दिल्ली
पैकेज की अवधि – 2 दिन और 1 रात
ट्रैवल मोड – फ्लाइट
डिपार्चर – 10.12.2022, 14.01.2023 और 28.01.2023
कहां से कर सकेंगे सैर – दिल्ली
आप अपनी पसंद के हिसाब से डेट चुनकर पैकेज ले सकते हैं. इस पैकेज में आपको वेलकम ड्रिंक के अलावा एक रात होटल में रुकने की व्यवस्था मिलेगी. इसके अलावा ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल होगा. अधिक जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं.
इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More