Mutton Seek Kabab : घर पर मटन कबाब बना रहें हैं तो इन्हें परफेक्ट और सॉफ्ट बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है...
Mutton Seek Kabab : भारतीय व्यंजनों में नॉनवेज फूड्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है. क्योंकि नॉनवेज में कई तरह की वैरायटी होती हैं जैसे चिकन, मीट,कबाब, शामी कबाब आदि जिससे आप स्वादिष्ट और टेस्टी व्यंजन बन सकते हैं. (Mutton Seek Kabab) नॉनवेज के दीवानों की फूड लिस्ट में हमेशा चिकन करी, बटर चिकन, कबाब, शामी कबाब, घर पर बना मटन कोरमा या चिकन ग्रेवी रेसिपी आदि शामिल रहते हैं.
इंडियन पार्टी के मेन्यू में मटन कबाब हमेशा सबसे ऊपर रहते हैं, (Mutton Seek Kabab) जिसे स्नैक्स, रोटी, चटनी, दही आदि के साथ सर्व किया जाता है. इसलिए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में मटन के क्रिस्पी कबाब की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से मसालेदार कबाब बना सकती हैं.इसके साथ ये भी बताएंगे की कबाब बनाते समय किन बातों का रखें ख्याल.
मटन के शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमा को साफ करें और अच्छी तरह से धो लें. (बनाएं एकदम परफेक्ट मटन कबाब)
फिर इसे कुछ देर रख दें ताकि कीमा अच्छी तरह से सुख जाए और इसमें से सारा पानी निकल जाए.अब प्रेशर कुकर को गैस पर रख दें और फिर इसमें कीमा और सभी सामग्री जैसे- दाल, मसाले आदि डाल दें और लगभग 2-3 सीटी तक पका लें.
जब कीमा पक जाए तो कीमे को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें और इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें और मिश्रण बना लें.
कीमे का जायका बढ़ाने के लिए आप इसमें हरी मिर्च डालकर भी पीस सकती हैं. लेकिन अगर कबाब में पहले से ही मिर्च सामान्य है तो आप हरी मिर्च न डालें.
अब कीमे में प्याज और कटा हरा धनिया डाल लें और इस मिश्रण के कबाब बना लें.
जब आप कबाब बना लें और तो आप कबाब तल सकती हैं. इसके लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें और कबाब को तेल लें.
जब कबाब अच्छी तरह से तल जाएं तो उसे प्याज और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
मटन (कीमा) – 1 किलो
चने की दाल – 250 ग्राम
लाल सूखी मिर्च – 12 मिर्च
लहसुन की काली – 1 पुथी
गर्म मसाला- 1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
प्याज – 2 छोटे प्याज (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – 150 ग्राम
तेल – तलने के
Step 1
मटन के शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमा को साफ करें और अच्छी तरह से धो लें.
Step 2
अब प्रेशर कुकर को गैस पर रख दें और फिर इसमें सभी सामग्री जैसे- दाल, मसाले आदि डाल दें और लगभग 2-3 सीटी तक पका लें.
Step 3
जब कीमा पक जाए तो कीमे को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें और इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें.
Step 4
अब कीमे में प्याज और कटा हरा धनिया डाल लें और इस मिश्रण के कबाब बना लें.
Step 5
जब आप कबाब बना लें और तो आप कबाब तल सकती हैं. इसके लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें और कबाब को तेल लें.
Step 6
जब कबाब अच्छी तरह से तल जाएं तो उसे प्याज और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
अगर आप घर पर मटन कबाब बना रहें हैं तो इन्हें परफेक्ट और सॉफ्ट बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
टिप्स- कबाब का कीमा तैयार करने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें और सारा पानी सूखाकर ही इस्तेमाल करें. अब कीमा और सभी मसाले डालें. फिर मिक्सर ग्राइंडर में कीमा थोड़ा-थोड़ा डालकर बारीक पीस लें और एक मिश्रण बना लें.
आप चाहें तो इसमें हरी मिर्च डालकर भी पीस सकते हैं. इससे कबाब का जायका और बढ़ जाएगा. मगर अगर कीमे में पहले से ही मिर्च सामान्य है तो आप हरी मिर्च डाल के न पीसें कीमा पीसने के बाद अब आप इसमें कटी हुई प्याज और हरा धनिया डाल लें और इस मिश्रण के कबाब को सीक पर लगा लें.
अगर आपके हाथों में कबाब चिपक रहें हैं, तो आप दोनों हाथों पर हल्का-सा तेल या पानी लगा सकती हैं. ऐसा करने से आपके हाथों में कबाब नहीं चिपकेंगे.
हरी चटनी, प्याज और रुमाली रोटी के साथ मटन सीक कबाब का स्वाद बेहद उम्दा लगता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More