Kangana Ranaut shared a photo of her Manali house covered with snow
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन नाम से फेमस कंगना रियल लाइफ में भी किसी क्वीन से कम नहीं हैं. उन्होंने मानाली में आलीशान आशियाना बनाया है. जो दिखने में किसी महल से कम नहीं लगता. कंगना के 5 बेडरूम वाले इस घर में हर सदस्य के लिए एकअलग रूम बना हुआ है. हर रूम में बालकनी है.
जिससे बाहर के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है. छत को ग्लास से कवर किया गया है, जिससे सर्दियों में धूप छनकर घर के अंदर आएगी. घर में एक डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम और योगा रूम भी हैकंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनके घर और घर की याद से जुड़े कई पोस्ट नजर आ रहे हैं. कंगना ने सीजन की पहली बर्फवारी के बाद अपने मनाली वाले घर की तस्वीरें अपने फैन्स के लिए शेयर की हैं.
कंगना ने फोटोज पोस्ट करके लिखा है, घर के केयरटेकर से कुछ चिलिंग तस्वीरें मिलीं, ये है मनाली में आज सुबह पहली बर्फबारी की झलक. कंगना का घर बर्फ से ढका हुआ और बेहद खूबसूरत दिख रहा है.
Manali Travel Blog – सिर्फ 500 रुपये में मिल गया होटल का कमरा
कंगना का मनाली में बेहद खूबसूरत बंगला है. उनके इस घर में पहाड़ों का आकर्षण दिखाई देता है. यह सी लेवल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर है. कंगना यहां सुकून के पल बिताती हैं तो उनके लिए यह परफेक्ट पार्टी हाउस भी है. कंगना ने इसकी सजावट काफी दिल से की है. इसके अंदर उनके फैमिली फोटोज, एंटीक शॉल, हैंड पेंटेड वुड पैनलिंग, टिंबर सीलिंग जैसी कई खासियतें हैं.
कंगना ने अपने घर में सजावट के लिए दिल्ली के चोर बाजार से लेकर दुबई तक का सामान लगाया हुआ है. कंगना के बेडरूम में क्लासिकल आर्मचेयर और जयपुर रग्स कार्पेट रखे हुए हैं. दीवारों पर कस्टमाइज पीस लगाया हुआ है. एंट्रेस पर अनोखे आइटम्स लटकाए गए हैं और मेहमानों के बेडरूम को ऑरेंज लेन से डिज़ाइन किया गया है.
Honeymoon in Manali – यही है Newly Wed Couples की पहली पसंद, रोमांस की Best जगहें
इस खूबसूरत बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. उनके इस घर को जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया है. हलांकि कंगना ने ऋचा बहल की मदद से भी अपने इस घर को नया लुक दिया है. उनके घर के आसपास पहाड़ी है जहां से देखने का नजारा स्वर्ग से कम नहीं है.
कंगना के घर को यूरोपियन अंदाज में डिजाइन किया है. कंगना के घर की छत बहुत शानदार है. घर में जिम और योग के लिए भी जगह बनाई गई है. पूरी छत खास तरह के ग्लास से तैयार की गई है. आप यहां बिस्तर पर लेटे लेटे खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकते हैंकंगना ने अपने बेडरूम में लगाए जाने वाले झूमर विदेश से लेकर आई हैं.
Manali Tour Guide – घूमने के लिए मनाली जा रहे हैं, तो यहां लें पूरी जानकारी
बता दें कि उनका यह घर कुल्लू और मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली में बना है. कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस घर का निर्माण लोकल कांट्रेक्टर ने किया हैं. जबकि कंगना के घर की डिजाइनिंग मुंबई के इंजीनियरों ने की है.
कंगना फिल्म ‘थलाइवी’और ‘धाकड़’ की शूटिंग में बिजी हैं. बीते दिनों उनके भाई अक्षत की शादी हुई है. कंगना ने फैमिली के साथ खूब एंजॉय किया और इसकी झलक अपने फैन्स को भी दिखाई. शूटिंग के लिए घर से जाते वक्त भांजे पृथ्वी से हुई बातचीत का जिक्र भी कंगना सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More