Karwachauth Vrat: this gift to your wife, She will be happy-
Karwachauth Vrat : करवा चौथ के दिन पति या पत्नि को खुश करने के लिए एक शानदार गिफ्ट देना तो बनता है. खासकर करवा चौथ में पत्नि के लिए गिफ्ट खरीदने से न सिर्फ प्यार बढ़ेगा बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये काफी अच्छा सौदा होगा. आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नि को सबसे अलग एक हेल्थ गिफ्ट दे सकते हैं. कई लोगों के मन में अभी भी यह सवाल है कि करवा चौथ कब है या 2020 में करवा चौथ कब है? तो आपको बता दें इस का करवा चौथ 4 नवंबर हो है. करवा चौथ पति और पत्नि के प्रेम का त्योहार माना जाता है. इस दिन पत्नि सारा दिन अपने पति भूखे रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं.
इसलिए पति का भी फर्ज बनता है कि इस दिन अपनी पत्नी को उपहार स्वरूप कुछ दें और अगर आप अपनी पत्नि को कोई हेल्थ गिफ्ट देते हैं तो ये सोने पर सुहागा जैसे होगा.
KarwaChauth Vrat – जानें, इस बार क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत तोड़ने का समय
महिलाओं को साड़ी उपहार में देने से उन्हें बहुत ख़ुशी होती है. करवा चौथ पर साड़ी का उपहार देना बहुत शुभ माना जाता यही. लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उन्हें कौन सा रंग पसंद है. भले ही आप जानते हो कि यह रंग तो उसका फेवरेट है पर इश्यू फेब्रिक का हो सकता है, डिजाइन का हो सकता है। इसलिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
पूरे दिन आपके लिए व्रत रखने के बाद बेशक तौर पर महिलाएं थक जाती हैं. ऐसे में आप अपनी पत्नी को उनके पसंदीदा सैलून या स्पा वाउचर गिफ्ट कर सकते हैं.
KarwaChauth Vrat – क्या होता है 16 श्रृंगार? करवाचौथ से क्या है इसका संबंध
महिलाओं को पति संग रोमांटिक डिनर डेट पर जाना बेहद पसंद होता है. ऐसे में आप करवाचौथ की पूजा के बाद पत्नी को उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट लेकर जाकर डिनर का सरप्राइज दे सकते हैं.
अगर आपकी पत्नी अपने बढ़ते वजन को लेकर अक्सर चिंता जाहिर करती रहती हैं. तो आप इस करवाचौथ उन्हें फिटनेस मशीन गिफ्ट कर खुश कर सकते हैं.
करवाचौथ पर अपनी पत्नी को खुश करने के लिए आप उन्हें एक वीकेंड ट्रिप भी गिफ्ट कर सकते हैं. बेशक भीड़-भाड़ से दूर आप दोनों को क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा.
महिलाओं को ज्वेलरी और साड़ी बेहद पसंद होती हैं. ऐसे में आप अपनी पत्नी को इस साल करवाचौथ पर साड़ी या ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं.
करवाचौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 17:50:03 से 18:58:47 तक है. ऐसे में पूजा की कुल अवधि 1 घंटे 8 मिनट है. इस साल करवा चौथ चंद्रोदय समय 20:15:59 पर है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More