Travel News

karwachauth Vrat : बॅालीवुड की ये हसीनाएं नहीं रखती हैं करवा चौथ का व्रत, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

karwachauth Vrat : पति की लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले व्रत करवा चौथ  की धूम पूरे देश में देखी जाती है. इस मौके पर हर सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. करवा चौथ के व्रत को लेकर बॉलीवुड में भी काफी उत्साह देखने को मिलता है. बॉलीवुड की सभी सुहागन अभिनेत्रियां भी करवा चौथ का त्यौहार जोरो-शोरों से मनाती हैं. लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो करवा चौथ पर पति के लिए भूखा रहकर व्रत रखने में यकीन नहीं रखती हैं. देखिए कौन-कौन है इस फेहरिस्त में शामिल…

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान पंजाबी परिवार से आती हैं. पटौदी के नवाब सैफ अली खान की वो बेगम हैं. सैफ और करीना की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन करीना ने कभी सैफ के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा है. करीना साफ कहती हैं कि उन्हें अपने पति के प्रति प्यार साबित करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखने की ज़रुरत नहीं है. करीना मानती हैं कि वह कपूर हैं और भूखी नहीं रह सकती. करवा चौथ के दिन को वह व्रत रखने की बजाए खाने-पीने और अपने काम में वयस्त रहते हुए बिताना पसंद करती हैं. हांलाकि वह इस दिन खास तरह से तैयार ज़रूर हो जाती हैं.

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण सिंधी परिवार की बहुरानी हैं. पंजाबियों और सिंधियों में करवा चौथ के व्रत को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. लेकिन दीपिका करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं. दीपिका भी मानती हैं कि पति के प्रति प्यार साबित करने के लिए भूखा रहकर व्रत रखने की जरूरत नहीं होती है. बल्कि हर पल साथ निभाने की जरुरत होती है.

KarwaChauth Vrat : करवा चौथ के दिन छलनी से पति का चेहरा क्यों देखना होता है जरूरी

Twinkle Khanna

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 19 साल हो गए हैं. ट्विंकल खन्ना भी करवा चौछ का व्रत नहीं रखती हैं. बल्कि ट्विंकल तो उन महिलाओं में से हैं जो यह मानती हैं कि भूखा रहकर पति की उम्र नहीं बढ़ती हैं. कुछ साल पहले ट्विंकल अपने एक ट्विट की वजह से विवादों में घिर गई थीं, जिसमें उन्होने लिखा था ‘आजकल जहां 40 की उम्र में लोग दूसरी शादी कर लेते हैं तो पहले पति के लिए फास्ट रखने से क्या फायदा जब उनके साथ पूरी लाइफ रहना ही नहीं.’ ट्विंकल के इस ट्विट के बाद कई लोगों का गुस्सा उनपर फूटा था, तब ट्विंकल ने आंकड़े पेश करके अपनी सफाई दी थी और कहा था कि “मैंने लंबी उम्र के आंकड़े चेक किए. 100 देश ऐसे हैं, जहां पुरुष किसी के व्रत रखे बिना भी भारतीय पुरुषों से ज्यादा जीते हैं.’ यानि साफ है ट्विंकल भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं.

Karwachauth Vrat : करवा चौथ का पहली बार रख रहीं हैं व्रत तो यहां देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Soonam Kapoor

साल 2018 में सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ के व्रत के लिए सोनम बेहद एक्साइटिड भी थीं. उन्होने पति आनंद के साथ मेहंदी भी लगवाई थी. लेकिन सोनम ने भी व्रत नहीं रखा था. आनंद ने सोनम के सामने व्रत रखने की बजाए बाहर डिनर करने और साथ में टाइम स्पेंड करने की पेशकश रखी थी, जिसे सोनम ने मान लिया था और व्रत नहीं रखा था.

karwachauth Vrat : इस करवाचौथ पर लगाए इस डिजाइन की मेहंदी, पति हो जाएंगे आप पर फिदा

Vidya Balan

अभिनेत्री विद्या बालन की साड़ियों को देखकर कई शादीशुदा महिलाएं टिप्स लेती हैं कि उन्हे करवा चौथ के मौके पर कैसे तैयार होना चाहिए. हांलाकि खुद विद्या भी करवा चौथ का व्रत रखने पर यकीन नहीं रखती हैं.

Hema Malini

बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेन्द्र से शादी करने के बाद हेमा मालिनी पंजाबी परिवार की बहुरानी बन चुकी हैं. दोनों की शादी को 40 साल का लंबा अरसा बीत चुका है. हेमा मालिनी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं. हांलाकि फिल्म ‘बागबान’ में उनके और अमिताभ बच्चन के बीच फिल्माया गया करवा चौथ के व्रत का सीन खूब हिट हुआ था.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago