Travel News

New airport in Lakshadweep : Minicoy Inland में बनेगा नया एयरपोर्ट, जानें पुराने एयरपोर्ट से कैसे होगा अलग?

New airport in Lakshadweep : लक्षद्वीप में टूरिज्म को संभावनाओं को देखते हुए सरकार की ओर से नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा.  नया एयरपोर्ट लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर होगा. नए एयरपोर्ट को इस तरह से बनाया जाएगा कि ये कमर्शियल के साथ-साथ एयरफोर्स की जरूरतों को भी पूरा कर सके.

मिनिकॉय द्वीप पर सैन्य इस्तेमाल के लिए एक नया हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव पहले भी सरकार के पास आया था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर संयुक्त उपयोग की वकालत करते हुए सरकार के पास फिर से प्रस्ताव भेजा गया है. सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ने बताया, “योजना एक दोहरे उद्देश्य वाला हवाई अड्डा बनाने की है, जो लड़ाकू विमानों, अन्य सैन्य विमानों और वाणिज्यिक विमानों, सभी को संचालित करने में सक्षम हो.”

मिनीकॉय द्वीप पर हवाई अड्डा भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इससे हिंद महासागर और अरब सागर में निगरानी रखना और सैन्य अभियानों को अंजाम देना आसान हो जाएगा. भारतीय तटरक्षक, रक्षा मंत्रालय के अधीन पहला बल था, जिसने मिनिकॉय द्वीप समूह में हवाई पट्टी के विकास का सुझाव दिया था. वर्तमान प्रस्ताव की कई बार समीक्षा की जा चुकी है. प्रस्ताव के अनुसार, इस हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र का संचालन भारतीय वायुसेना करेगी.

इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई करीब 2500 मीटर होगी.  इस रनवे का इस्तेमाल एयरफोर्स नेवी और कोस्ट गार्ड के अलावा सिव‍िल‍ियन एयरफार्ट के लिए भी किया जाएगा. मिनिकॉय मालदीव से काफी करीब है और मालदीव्स के होआराफूशी से दूरी 145 किलोमीटर है.

मिनिकॉय में एयरपोर्ट बनाने का मकसद || Purpose of building airport in Minicoy

मिनिकॉय के पास से शिपिंग का एक बड़ा हब गुजरता है.
जहां से रोजाना करीब 300 शिप गुजरते हैं.
सरकार की योजना ना सिर्फ मिनिकॉय को एक मेजर टूरिस्ट हब बनाने की है.
बल्कि यहां पर र‍िफ‍िल‍िंग जैसी सुविधाए भी मुहैया उपलब्ध कराने की है.

लक्षद्वीप में अभी केवल एक एयरपोर्ट || Currently only one airstrip in Lakshadweep

लक्षद्वीप का इकलौता एयरपोर्ट अगाती द्वीप पर स्थित है, जिसे अगाती एयरपोर्ट ही कहते हैं. 1204 मीटर लंबा और सिर्फ 30 मीटर चौड़ा ये एयरपोर्ट चारों ओर से समुंदर के पानी के बीच घिरा हुआ है. जिस खतरनाक जगह पर ये एयरपोर्ट है, वहां प्लेन उतारने या टेकऑफ करने में पायलटों के भी हाथ-पांव कांप जाते हैं. सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप के ट्रेंड होते ही ये वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इस एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड होता हुआ दिख रहा है. आप देख सकते हैं कि आसमान ये इस एयरपोर्ट का किसी स्वर्ग जैसे नजारे में बना हुआ दिख रहा है और प्लेन भी यहां लैंड होते हुए किसी जन्नत में जाता दिख रहा है.

प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद से चर्चा में है लक्षद्वीप || Lakshadweep is in discussion after Prime Minister’s visit

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा कर लोगों को यहां आने का न्योता दिया था. इससे नाराज मालदीव के मंत्रियों और नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. मालदीव सरकार ने मंत्रियों को निलंबित कर दिया है. इस विवाद के बाद से ही लक्षद्वीप चर्चा में हैं और कई भारतीय मालदीव का बहिष्कार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में लक्षद्वीप का पर्यटन बढ़ेगा.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

3 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

4 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

4 weeks ago