Travel News

New Year celebration 2023 : मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में नए साल का जश्न, जानें अपने शहर की Covid Guidelines

New Year celebration 2023 : दुनियाभर में लोग नए साल 2023 के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं. बता दें कि कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के चलते पिछले दो सालों में नए साल के जश्न को लोग पूरी तरह एनजॉय नहीं कर पाए थे. हालांकि, इस बार भी नए साल पर कोरोना ने दस्तक दे दी है. बताया जा रहा है शायद इस बार भारत में कोरोना के नियम इतने सख्त नहीं होंगे लेकिन सरकार की ओर से सावधानी बरतने को लेकर कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं.

अगर आप दिल्ली, मुंबई या फिर बेंगलुरू में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले हैं तो इन बातों को एक बार जरूर जान लें. आइए जानते हैं कि यहां के लोगों को न्यू ईयर सेलिब्रेट करने को लेकर कौन-कौन से नियम मानने पड़ेंगे.

RT-PCR Test Made Mandatory For Fliers: चीन, सिंगापुर, थाईलैंड सहित 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट मैनडेटरी

मुंबई में नए साल का जश्न || New year celebration in Mumbai

इस साल चार या अधिक लोगों के साथ मिलने के खिलाफ कोई नियम नहीं हैं. गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगाम चौपाटी, जुहू बीच, बांद्रा के उपनगर में बैंडस्टैंड और मुंबई के अन्य फेमस जगहों पर नए साल की शाम पर बहुत अधिक लोगों के आने की संभावना है, इसलिए मुंबई पुलिस 11,500 से अधिक सुरक्षा गार्ड लगा रही है. इसके अलावा, टैरेस पर होने वाली पार्टी को अब 12.30 बजे इनडोर पार्टियों को सुबह 5 बजे तक अनुमति दी जाएगी. मुंबई में रेस्टोरेंट देर रात 1.30 बजे तक खुले रहेंगे जबकि बार और पब सुबह 5 बजे तक खुले रह सकते हैं. बता दें कि इस साल लोग मुंबई में पटाखे भी चला सकेंगे.

Corona outbreak 2023 : New year पर इन जगहों पर घूमने का बना रहे हैं Plan, तो पहले पढ़ लें कोरोना गाइडलाइंस

दिल्ली में नए साल का जश्न || New year celebration in Delhi

नए साल की शाम पर, शहर में 2,500 महिलाओं सहित 16,000 से अधिक पुलिस अधिकारी होंगे. दिल्ली में पुलिस एंटी ड्रग पॉलिसी का पालन भी करवाएगी. कोई भी व्यक्ति बाइक पर स्टंट करते, नशे की हालत में गाड़ी चलाते और जिगजौग पैटर्न में गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है, तो उसे सजा दी जाएगी. वहीं, वैलिड पास होने पर कारों को शहर इनर, आउटर और मिडल एरिया में गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

बेंगलुरु में नए साल का जश्न || new year celebration in Bangalore

बेंगलुरु में नए साल के सभी जश्न देर रात 1 बजे तक खत्म करने के आदेश हैं. नए साल पर कानून-व्यवस्था बहाल रहे, इसके लिए बेंगलुरु पुलिस शहर कोने-कोने पर कड़ी नजर रखेगी. बेंगलुरु में अतिरिक्त सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं. बता दें कि यहां सिटी पार्टी प्लानर्स को डेसिबल नियमों का पालन करना होगा. यहां 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

12 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago