Rapid rail Inauguration
Rapid rail inauguration: दिल्ली गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के 17 किमी लंबे सेक्शन पर रैपिड रेल के शुरू होने को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है. पहला चरण अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा. रैपिड रेल के यात्रियों को अराइवल और डिपार्चर के स्टेशनों पर ज्यादा देर इंतजार नहीं करना होगा. मार्च के आखिरी सप्ताह से रैपिड रेल के इस पहले रूट पर ट्रायल पूरा हो जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका घोषणा की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में इसका उद्घाटन करेंगे. पहले यह माना जा रहा था कि मार्च के अंत में गाजियाबाद से दुहाई के बीच पहले चरण की रैपिड रेल सेवा का आगाज हो जाएगा.
रैपिड रेल के स्टेशनों पर एलीवेटर और ऑटोमैटिक डोर के साधन हैं. रैपिड रेल के रेलवे सिग्नल का अभी टेस्ट चल रहा है. रैपिड रेल (Rapid Rail) 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है. अभी अधिकतम 160 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार पर इसका संचालन हुआ है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने रैपिड रेल स्टेशनों को मेट्रो स्टेशन, रेलवे टर्मिनल और बस डिपो से भी जोड़ा है. दिल्ली मेरठ फास्ट रेल सर्विस का पहला चरण अब पूरी तरह तैयार है.
रैपिड रेल का काम तीन चरणों में पूरा किया जाना है. पहला चरण दुहाई रैपिड रेल डिपो से गाजियाबाद तक, दूसरा गाजियाबाद से मेरठ और तीसरे चरण में मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां तक इसका पूरी तरह से 2025 से इसका परिचालन होने लगेगा. ये पूरे दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के लिए बड़ा वरदान साबित होगी. इससे मेरठ तक रहने वाले लोगों को घर बार छोड़कर दिल्ली या नोएडा में कामकाज के लिए रहने की मजबूरी नहीं होगी. यह बस और भारतीय रेलवे के बोझ को भी काफी हद तक कम करेगी. इससे डीएमआरसी (DMRC) और नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) के मेट्रो नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा.
दिल्ली-मेरठ के बीच स्टेशन || station between Delhi-Meerut Rapid Rail Corridor
निजामुद्दीन-सराय काले खां (Nizamuddin / Sarai Kale Khan)
न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar)
आनंद विहार (Anand Vihar)
साहिबाबाद (Sahibabad)
गाजियाबाद (Ghaziabad)
गुलधर (Guldhar)
दुहाई (Duhai
मुराद नगर (Murad Nagar)
मोदी नगर साउथ (Modi Nagar South)
मोदी नगर नार्थ (Modi Nagar North)
मेरठ साउथ (Meerut South)
परतापपुर (Partapur)
रिठानी (Rithani)
शताब्दी नगर (Shatabdi Nagar)
ब्रह्मपुरी (Brahmapuri)
मेरठ सेंट्रल (Meerut Central)
भैसाली (Bhaisali)
बेगम पुल (Begum Pul)
एमईएस कालोनी (MES Colony)
दौरली (Daurli)
मेरठ नार्थ (Meerut North)
मोदीपुरम (Modipuram)
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More