Republic Day Celebration 2023 : 26 जनवरी के दिन क्या क्या नया और पहली बार होगा, आइए जानते हैं विस्तार से...
Republic Day Celebration 2023 : 26 जनवरी 2023 के अवसर पर कर्तव्य पथ पर देश के शौर्य की झलक दिखाई देगी. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार बहुत कुछ पहली बार होने जा रहा है. 26 जनवरी के दिन क्या क्या नया और पहली बार होगा, आइए जानते हैं विस्तार से…
गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार वीआईपी कल्चर खत्म होता दिखाई देगा. परेड की थीम कॉमन पीपल है, तो रिक्शा चालकों और सब्जी विक्रेताओं को खास निमंत्रण दिया गया है. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के काम में जुटे, कर्तव्य पथ का रखरखाव करने वाले कामगार भी इसमें शिरकत करेंगे. ये सभी गणतंत्र दिवस के मुख्य मंच के ठीक सामने बैठेंगे. समारोह की थीम पार्टिसिपेशन ऑफ द कॉमन पीपल है
गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पहली बार कर्तव्य पथ पर होगा. सितंबर 2022 में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत यहां कई तरह के डेपलपमेंट कार्य भी किए गए हैं.
इस बार टिकट संख्या 45 हजार से घटाकर 32 हजार कर दी गई है. इसके साथ ही 32 हजार टिकट बेचे जा रहे हैं. www.aamantran.mod.gov.in पर ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा दी गई. टिकट की कीमत 20, 100 और 500 रुपए तक रखी गई. यह इस बात पर निर्भर है कि आप किस तरह का टिकट लेना चाहते हैं. बीटिंग रिट्रीट की टिकट आम जनता के लिए 10 फीसदी ही अवेल की गई हैं.
गणतंत्र दिवस परेड की टिकट ऑफलाइन भी खरीदी जा सकती है. सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर और प्रगति मैदान से खरीदी जा सकती है.
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट धारकों की सुविधा मुहैया कराएगा. ये लोग ई-इन्विटेशन या ई टिकट दिखाकर मेट्रो स्टेशनों से एक कूपन पा सकेंगे और फिर मेट्रो में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. इसके बाद वे केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat), उद्योग भवन (Udyog Bhawan) या मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन (Mandi House Metro Station) से बाहर आकर गणतंत्र दिवस स्थल, कार्तव्य पथ पर पहुंच सकेंगे.
ये टिकट (कूपन) 26 जनवरी, 2023 को सुबह 04:30 बजे से 08:00 बजे के बीच ही यात्रा के लिए जारी किए जाएंगे. हालांकि, इन टिकटों (कूपन) के माध्यम से बाहर निकलने की अनुमति 26 जनवरी, 2023 को दोपहर 02:00 बजे तक दी जाएगी.
गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर अलग-अलग राज्यों के व्यंजन और कल्चर का प्रदर्शन होगा. इजिप्ट के राष्ट्रपति समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. इजिप्ट से 120 से सदस्यीय दस्ता भी परेड में शामिल होगा.
इस बार ज्यादा झांकियों का विष ‘नारी शक्ति’ पर आधारित है. हालांकि, इस बार परेड में रेल मंत्रालय की झांकी नहीं दिखाई देगी.
राज्यों की झांकी की बात करें, तो कोलकाता की झांकी में दुर्गा पूजा को दर्शाया जाएगा. वहीं, असम की झांकी में पौराणिक अहोम सेनापति लचित बोरफुकन एवं प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर दिखाई देंगे.
इंटरनेशनल गीता फेस्टिवल इस साल के गणतंत्र दिवस परेड के लिए हरियाणा की झांकी का विषय रखा गया है. इसमें भगवद गीता में वर्णित श्री कृष्ण भगवान की एक ‘विराट प्रतिमा’ को शामिल किया जाएगा.
Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More