Taj Mahal Travel New Guidelines in Corona Time
कोरोना संकट के चलते आगरा (Agra) स्थित ताजमहल (Taj Mahal) को बंद कर दिया गया था. अब अनलॉक-4 में सरकार ने दोबारा से ताजमहल (Taj Mahal) खोलने का आदेश दे दिया है. सावधानी का ध्यान रखते हुए कई नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. जिससे यात्री पूरा एहतियात बरतते हुए अपनी यात्रा अच्छे से पूरी कर सकें
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच 17 मार्च से ताजमहल (Taj Mahal) बंद चल रहा है. लेकिन पर्यटकों के लिए अच्छी ख़बर है क्योंकि ताजमहल (Taj Mahal) एक बार फ़िर से खुलने जा रहा है. करीब 188 दिनों के इंतजार के बाद फिर से ताजमहल (Taj Mahal) और आगरा (Agra) का किला खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं.
आगरा (Agra) में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद वहां के मेयर नवीन जैन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ताजमहल (Taj Mahal) समेत देश के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को बंद किए जाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. जिसके बाद 17 मार्च को संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल (Taj Mahal ) समेत सभी स्मारकों को बंद करने का आदेश किया था.
Kashi Vishwanath Corridor की खुदाई में मिले 16वीं शताब्दी के अवशेष
ताजमहल (Taj Mahal) आगरा Agra के लोगों का सबसे मुख्य उद्योग पर्यटन है. ताजमहल (Taj Mahal) बंद होने की वजह से 5 हजार से ज़्यादा लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे थे. गौरतलब है कि आगरा में पर्यटक मुख्यरूप से ताजमहल (Taj Mahal) देखने ही आते हैं.
यहां आने वाले पर्यटकों की वजह से ही पेठा समेत कई उद्योग चलते हैं. ताजमहल (Taj Mahal) करीब 188 दिनों से बंद है. जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. आपको बता दें इससे पहले ताजमहल (Taj Mahal) इतने समय के लिए कभी बंद नहीं हुआ है.
अधीक्षक पुरातत्वविद बसंत कुमार स्वर्णकार के अनुसार आने वाले 21 सितंबर से ताजमहल (Taj Mahal) व किला खोलने के आदेश जारी किए गए हैं. जो कि पर्यटकों के लिए खुशी की ख़बर है.
नए दिशा-निर्देश के चलते सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक कर ही पर्यटक ताजमहल (Taj Mahal) में प्रवेश कर पाएंगे.
इसी के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन रखने के लिए पर्यटकों की संख्या भी निर्धारित की गई है.
जिससे अब ताजमहल (Taj Mahal) में एक दिन में 5 हजार और आगरा किले पर 2500 लोग ही प्रवेश कर पाएंगे. इसी के साथ ही सैनेटाइजेशन का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा.
India China Ladakh Face-off : BRO ने तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण सड़क कर दी तैयार
ताजमहल (Taj Mahal) में पर्यटकों को प्रवेश देने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. बिना लक्षण वाले पर्यटकों को ही अंदर जाने दिया जाएगा
यहां स्मारकों में प्रवेश, निकास और परिसर में घूमने को लेकर एक निर्धारित रूट बनाया जाएगा. और यह रूट वनवे होगा.
एएसआइ किसी भी स्मारक के आंतरिक भाग में पर्यटकों के प्रवेश को रोक सकेगा.
ताजमहल (Taj Mahal) घूमने के लिए पर्यटकों को स्मारक में निर्धारित समय सीमा का पालन करना हाेगा. ये सब वहां के कर्मचारी सुनिश्चित करेंगे जिससे की स्मारक में कहीं भीड़ इकट्ठा ना हो.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More