Travel News

Unique village : उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐसा गांव जहां बाहर से ना बारात आती है, ना जाती है

Unique village: जिले में एक ऐसा गांव भी है जहां ना तो कहीं बाहर से बारात आती है, ना ही बारात गांव से बाहर जाती है. और तो और गांव का कोई भी शख्स किसी भी अपराध के सिलसिले में जेल में नहीं है. गांव का अपना अलग कानून है और कानून नहीं मानने वालों पर बाकायदा जुर्माना भी लगाया जाता है.

उत्तराखंड में इस गांव को क्यों कहते हैं पनीर वाला गांव?

ये अनोखा गांव उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार इलाके में हैं. यहां के दौंकपुरी टांडा गांव के लड़के और लड़कियों की शादी गांव में ही कराई जाती है, ताकि वो भविष्य में भी महफूज रहें. अपनी इस परंपरा के लिए दौंकपुरी टांडा पूरे इलाके में मशहूर है.

गांव में होने वाली शादियों में बिल्कुल भी फिजूलखर्ची नहीं होने दी जाती. रीति-रिवाज सारे होते हैं, लेकिन बैंड-बाजे पर पूरी तरह से पाबंदी है. न डीजे बजाया जाता है और न ही किसी तरह का कोई हंगामा किया जाता है. यही नहीं बारात के पहुंचने का भी समय पहले ही तय कर लिया जाता है और निर्धारित समय पर बारात के नहीं पहुंचने पर प्रति मिनट 100 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है.

यूपी में है दामादों का गांव, जहां लड़की नहीं दामाद किए जाते हैं विदा

हालांकि गांव के अपने नियम-कायदे तो हैं, लेकिन सरकारी मदद के अभाव में दौंकपुरी टांडा गांव भी विकास से कोसों दूर है. गांव में अपने अलग कानून भी है और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की व्यवस्था भी है.

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago