Travel News

इस शहर के लोगों को सूरज की रोशनी के लिए करना होगा दो महीने का इंतजार

Utqiagvik: अलास्का के छोटे से शहर उटकियागविक (Utqiagvik) को अब अगले दो महीनों तक सूरज की रौशनी नसीब नहीं होगी. ये शहर अब अंधेरे के सालाना चरण में जा चुका है. इस घटना को ध्रुवीय रात के रूप में जाना जाता है और यह उटाकियागविक में हर सर्दियों में होती है.

Where is Utkagavik?

उटकियागविक आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित है. इस छोटे शहर को पहले बैरो के नाम से जाना जाता था. सीएनएन के मीटियोरोलॉजिस्ट एलीसन चिनचर ने कहा, “ध्रुवीय रात एक सामान्य घटना है जो बैरो (यूटीकैगविक) और आर्कटिक सर्कल के अंदर किसी भी अन्य शहरों के लिए हर सर्दियों में होती है. यह झुकाव ऐसा बनता है कि सूर्य की एक भी किरण क्षितिज के ऊपर दिखाई नहीं देती है.”

Will there now be complete darkness in Utkiaagwick?

एलीसन चिनचर ने कहा कि इस तरह की घटना के बावजूद उटकियागविक में पूरी तरह से अंधेरा नहीं छाएगा. दिन के समय में इस शहर में हल्की रौशनी होगी, जैसे सूरज ढलने के बाद या उगने से पहले होती है.

When will the sun rise now in Utkiaagwick?

एलीसन चिनचर ने कहा, ” सुबह की पहली किरण या दिन ढलने के समय आसमान जिस तरह का दिखता है, अब से लेकर 21 जनवरी तक, दिन के समय कई घंटों तक ऐसा ही रहेगा, जब तक सूरज दोबारा नहीं नज़र आता.

Why does this kind of incident happen only in

Utkiagwik?

उटकियागविक में 19 नवंबर को आखिरी बार सूरज उगा और फिर डूब गया. अब इस शहर में सूरज 60 दिनों से ज़्यादा समय के बाद ही वापस नज़र आएगा. पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण अलास्का शहर में सर्दियों में यह घटना हर साल होती है.

Recent Posts

अब घर बैठे करें राशन कार्ड की e-KYC, Mera eKYC ऐप से ऐसे होगा Face Authentication

घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More

3 days ago

Solo Trip to Meghalaya: Best Places, Budget & Safety Tips for First-Time Travellers

Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More

5 days ago

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

7 days ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

2 weeks ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

3 weeks ago