Travel News

25 अक्टूबर से खुलेंगे वृंदावन में Banke Bihari Temple के कपाट, ऐसे कर सकेंगे दर्शन -पूजन

banke bihari temple – बांके बिहारी फिर भक्तों को अपने दर्शन और आशिर्वाद देने वाले हैं. 25 अक्टूबर से बिहारी जी के कपाट फिर खुलेंगे. सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत के फरमान के बाद बीती शुक्रवार रात करीब आधी रात तक चली मंदिर और जिला प्रशासन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. अब भक्त ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ही श्री बांके बिहारी के दर्शन कर पाएंगे. साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि सभी को कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा.

कहां है महाभारत काल का लाक्षागृह, जहां दुर्योधन-शकुनी ने रची थी पांडवों को मारने की साजिश

मंदिर और जिला प्रशासन न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंदिर खोलने की तैयारियों में जुटा है. मंदिर प्रबंधन प्रशासन मुनीश शर्मा ने भक्तों से भीड़ न लगाने की अपील की है. बिना ऑनलाइन बुकिंग भी भक्तों के आने पर मनाही है.

कम खर्च में मथुरा में घूमने लायक हैं ये टॉप-10 जगहें, जानते हैं आप?

बता दें कि मंदिर को खोलने के लिए एडवोकेट राजीव माहेश्वरी व महेंद्र प्रताप ने सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दायर कर नियमित मंदिर खोले जाने की मांग की थी. इसके अलावा बीते गुरुवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंदिर खुलवाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था.

Govardhan Parvat Parikrama – कृष्ण खुद देकर गए जिसकी पूजा का संदेश

कोरोना के कारण 22 मार्च से बंद बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद थे. सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत के आदेश पर 15 अक्टूबर को मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, लेकिन भीड़ उमड़ने के कारण मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने 19 अक्टूबर से फिर मंदिर बंद करने के आदेश दे दिए. इससे श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

8 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago