Village Tour

Paan Singh Tomar Village : कितना बदला है पान सिंह तोमर का गांव, Morena में Bhidosa Village की दूसरी यात्रा का Video

Paan Singh Tomar Village : बीहड़ की वो सरजमीं… जिसका नाम लेते ही जहन में बागी और बंदूकें गूंजने लगती हैं. चंबल दहशत का दूसरा नाम रहा है, लेकिन आज हम आपको चंबल की एक ऐसी तस्वीर दिखायेंगे तो उम्मीद और बेहतर भविष्य से भरी हुई है.

भिड़ौसा गांव (Bhidosa Village)… पान सिंह तोमर के इस गांव में पिछली बार बेपनाह प्यार मिला… वर्चुअल वर्ल्ड में भी और वर्चुअल वर्ल्ड की दुनिया में इस वीडियो को ले जाने से पहले इस गांव में भी…

इंटरनेट पर इस गांव को लेकर जो जानकारी मिलती है, उसके मुताबिक, ये मुरैना की अंबा तहसील में है और जिले के हेडक्वॉर्टर से 41 किलोमीटर दूर है.  (Paan Singh Tomar Village) अंबा से इसकी दूरी 17 किलोमीटर है और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 445 किलोमीटर. पोरसा, राजाखेड़ा, ग्वालियर जैसे शहर यहां से नजदीक हैं.

पहली बार इस गांव की यात्रा सितंबर 2021 में की और दूसरी बार ठीक एक साल बाद सितंबर 2022 में… इस बार सुबह सुबह शनिचरा महादेव मंदिर से गांव के लिए निकले और मितावली, ककनमठ होते हुए यहां आए चंबल दहशत का दूसरा नाम रहा है, लेकिन आज हम आपको चंबल की एक ऐसी तस्वीर दिखायेंगे तो उम्मीद और बेहतर भविष्य से भरी हुई है.

इस गांव में बहती है आसन नदी. वही आसन नदी जिसमें महाभारत के अनुसार कुंती ने अपने पुत्र कर्ण को बहाया था. नदी के किनारे स्थित  गांव में एक विशेष मंदिर….जी हां ये मंदिर कई मायनों में विशेष है.. देखने में ये एक आम मंदिर ही है पर इसी मंदिर, एक तरफ है श्मशान तो ठीक सामने आता है आसन नदी. मंदिर के सामने नदी के उस पार पड़ जाता है दूर जिला जहां पान सिंह तोमर का घर है. पान सिंह तोमर को तो आप जनता ही होंगे.

Paan Singh Tomar’s Village Bhidosa – कभी थे डॉक्टर, आज पान सिंह तोमर के गांव में जी रहे हैं संन्यासी का जीवन

गांव में आज भी पान सिंह और दूसरे डकैतों के किस्से कहे सुने जाते हैं. इसी मंदिर में उनके द्वारा स्थापिक की गई है मंसा देवी की एक प्रतिमा है.

जब पान सिंह का एनकाउंटर हुआ तो उनके भतीजे ने इसी मंदिर पर आकर आसमान में गोलियों की बौछार की थी और हमेशा के लिए हथियार छोड़ दिया था … तब भतीजे बलवंत सिंह ने यहीं सरेंडर कर दिया था…

Best Places to Visit in Morena – मुरैना में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें

मंदिर, इतना नहीं मंदिर की स्थापना के दौरन वही धारा से 700-800 पुरानी देवी देवताओ की मूर्ति भी निकली है जो मंदिर के प्रांगण में राखी गई है. सुबह गांव के बुजुर्ग से लेकर घर की महिलाओं तक सब यहां पूजा करने आते हैं. युवाओं का जामवाड़ा भी अक्सर मंदिर में देखा जाता है. जो अपने अंदर उमंग लिए बैठे रहते हैं और स्वामी जी से अपने करियर के बारे में बात करते रहते हैं.

अचंभित मत होइए. यहां के स्वामी श्री श्रद्धानंद जी कभी डॉक्टर रह चुके हैं…अंग्रेजी से लेकर संस्कृत के श्लोक दोनों ही उनको वाणी से स्पष्ट रूप से निकलते हैं. इसलिए गांव के लोग अक्सर उनके पास अपनी समस्या के समाधान के लिए भी आ जाते हैं. फिलहाल स्वामी जी गांव में एक पुस्तकालय खोलना चलते हैं ताकी फिर कभी कोई दूसरा कुशल नवयुवक पान सिंह तोमर ना बन जाए.

Shanichara Dham, Morena : शनिचरा धाम, मुरैना है धरती पर शनि का पहला मंदिर, जानें- Full Tour Guide

गांव में हर रविवार को हवन होता है, जब हम गांव पहुंचे तो उसमें शामिल हुए…

दान दक्षिणा पर निर्भर श्रद्धानंद जी ने गांव के युवाओं के भविष्य के लिए सपना बुना है. आप चाहें तो उनकी मदद कर सकते हैं.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

2 days ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

6 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

1 week ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

2 weeks ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago