ये आर्टिकल आपके हर सवाल का जवाब लेकर आया है. इस आर्टिकल में आप तोष टूर गाइड ( Tosh Village Tour Guide ) की हर जानकारी पा लेंगे.
Tosh Village Tour Guide | पार्वती वैली ( Parvati Valley ) में एक और विलेज डेस्टिनेशन. मैदानी इलाकों की असहनीय गर्मी से राहत दिलाने वाले इस गांव का नाम है तोष ( Tosh Village ). यहां आपको शानदार मौसम के साथ साथ धड़कने बढ़ा देने वाले नज़ारे भी मिलते हैं. हिमाचल प्रदेश अद्भुत सौंदर्य से भरा हुआ है और तोष गांव ( Tosh Village ) इसी का एक उदाहरण है. अगर आप पार्वती वैली का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो तोष ( Tosh Village ) अपनी लिस्ट में ज़रूर जोड़िए. अगर आपको ये नहीं पता कि गांव कैसे पहुंचना है ( How to Reach Tosh ) , गांव में क्या क्या कर सकते हैं ( Things to do in Tosh Village ), तो ये आर्टिकल आपके हर सवाल का जवाब लेकर आया है. इस आर्टिकल में आप तोष टूर गाइड ( Tosh Village Tour Guide ) की हर जानकारी पा लेंगे.
तोष गांव पार्वती वैली के सुदूर कोने पर स्थित है. यही वजह है कि यहां टूरिस्टों की भारी भीड़ नहीं मिलती है. यहां आपको शांति का अहसास होता है. कसौल में आपको टूरिस्ट की भीड़ मिलती है, खीरगंगा पर भी लेकिन तोष इससे अछूता है. यहां आपको मिलते हैं शानदार कैफ़े, नाइट लाइफ़.
खीरगंगा, हिमाचल प्रदेश के कुछ शानदार ट्रैक में से एक है. बर्फ से ढकी चोटियों तक पहुंचने के लिए ये ट्रैक आपके तीन घंटे लेता है. खीरगंगा का गर्मा पानी का स्रोत और अद्भुत नजारे से भरा खूबसूरत नजारा आपकी यात्रा को सही साबित कर देता है.
तोष गांव खीरगंगा के सफर की शुरुआत में पड़ने वाले बरशैणी के पास ही है. आप बरशैणी से पैदल ही तोष गांव पहुंच सकते हैं. खीरगंगा ट्रैक से वापसी करने वाले टूरिस्ट अक्सर अपनी रात तोष में ही बिताते हैं. वहीं, कई टूरिस्ट तोष में रुककर, अगली सुबह खीरगंगा के लिए निकलते हैं.
तोष गांव एक प्राचीन गांव है. हालांकि अब इस गांव का फैलाव दूर तक हो चुका है. इसी के साथ-साथ गांव में घूमने के लिए कई चीज़ें भी जुड़ चुकी हैं.
जमदग्नि ऋषि का मंदिर | Jamdagni Rishi Mandir in Tosh
तोष गांव के बीचों-बीच जमदग्नि ऋषि का मंदिर है. इस मंदिर के आसपास का इलाका ही कभी वास्तविक तोष गांव हुआ करता था. हालांकि अब इस गांव का फैलाव बेहद दूर तक हो चुका है. बाहरी लोग इस मंदिर को छू नहीं सकते हैं.
तोष के शानदार नज़ारे | Nature Beauty in Tosh
तोष गांव से आपको बर्फ से ढकी चोटियां नज़र आती हैं. इन चोटियों को देखकर ही आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. ऐसा लगेगा कि मानों ये पर्वत आपसे बात कर रहे हों.
तोष वाटरफ़ॉल | Tosh Waterfall
तोष वाटरफॉल, तोष गांव से शुरू होने वाले एक छोटे से ट्रेक को पूरा करने के बाद आता है. आप यहां रिलैक्स हो सकते हैं. रास्ते में गांवों की संस्कृति को देख सकते हैं, समझ सकते हैं. स्थानीय खेती को देख सकते हैं. तोष का वाटरफॉल आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए.
कुटला गांव | Kutla Village
कुटला गांव का रास्ता, तोष वाटरफॉल से होकर ही गुजरता है. कुटला पहाड़ी के दूसरी तरफ है इसलिए वहां तक पहुंचने के लिए आपको पैदल जाना पड़ता है और इसमें 40 मिनट का कुल वक्त लगता है. कुटला के नजारे भी बेहतरीन हैं. वहां आपको सेब के खेत भी मिलते हैं.
तोष के कैफे | Cafes in Tosh
अगर आप तोष गांव आते हैं तो यहां आपको कई शानदार कैफे मिलते हैं. यहां हर कैफे का अपना कलेवर है. आप इन कैफे में बैठकर इंजॉय ज़रूर करें.
कसौल से तोष की कुल दूरी 20 किलोमीटर से थोड़ी ही ज्यादा है. हालांकि यहां पहुंचने के लिए लगने वाला वक्त एक घंटे 15 मिनट के आस-पास है. आप कसौल से टैक्सी लेकर तोष आ सकते हैं. सबसे सर्वोत्तम तरीका तो ये है कि आप कसौल से बस करके बरशैणी आ जाएं और बरशैणी से पैदल ही तोष. बरशैणी के लिए ये बस सर्विस दिन में ही अवेलेबल होती हैं. देर शाम या रात को नहीं. कोशिश करें कि 5 बजे से पहले कसौल से बस पकड़ लें.
कई बार बसें अलग अलग डेस्टिनेशन के लिए मिलती हैं. जैसे कसौल से मणिकर्ण और मणिकर्ण से बरशैणी. आप इस तरीके से भी तोष पहुंच सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More