Adventure TourTravel Tips and Tricks

Delhi के पास ₹ 10 हजार से कम में 35 Best Weekend Destinations

Best Weekend Destinations : यदि आप अपने काम से लंबी छुट्टी नहीं ले सकते हैं। तो कम वीकेंड पर घूमने का प्लान ( Best Weekend gateway nearby Delhi ) तैयार कीजिये, क्योंकि यात्रा से बेहतर कोई थेरेपी नहीं है। दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगह है जहां पर जाकर आप Chill मार सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के पास वो 35 जगह ( 35 places nearby Delhi for a perfect weekend Gateway ) पर जहां पर आप जाकर अपना Quality time spend कर सकते हैं। और तो और इन जगहों पर घूमने का खर्च बेहद कम है, आपको यकीन नहीं होगा कि आप इन ( 35 Destination Nearby delhi )  में सिर्फ 10 हजार रुपये में घूम सकते हैं।

आगरा:  AGRA वह शहर जो दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है। आगरा Favorite spots हो भी क्यों ना, जहां पर दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल जो है। जिसे प्यार का प्रतीक भी कहा जाता है। ये शहर दिल्ली से 233 किलोमीटर दूर है। आगरा भारत का Golden Triangle Circuit है, जिसमें तीन शहर – AGRA, DELHI और JAIPUR शामिल हैं। आप ताजमहल के अलावा Fatehpur Sikri and Agra Fort भी घूम सकते हो। इसके अलावा यहां के पेठे दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिनका स्वाद आप वहां रहकर ले भी सकते हैं, और अपने साथ परिवार और दोस्तों के लिए लेकर आ भी सकते है।

कब आएं: ताजमहल के दीदार के लिए BEST TIME अक्टूबर से मार्च तक का है।

पढ़ें: Taj Mahal , AGRA : क्या करना है, क्या नहीं करना है, 1 मिनट में जानें

वाराणसी: Varanasi दिल्ली से 825 किलोमीटर दूर है। ये गंगा नदी किनारे बसा धार्मिक स्थल है। Varanasi को मंदिरों का शहर भगवान, शिव की नगरी, दीपों का शहर, ज्ञान नगरी भी कहा जाता है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर है जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके अलावा आप यहां के घाटों पर आकर समय भी बीता सकते हैं। गंगा में नाव की सवारी के साथ ही आप Ramnagar Fort भी घूमकर आ सकते हैं।

कब आएं: वैसे तो आप यहां किसी भी सीजन में आ सकते हैं, लेकिन October से March तक BEST TIME है।

जयपुर: JAIPUR राजस्थान की राजधानी है, इसे PINK CITY के नाम से भी जाना जाता है। JAIPUR दिल्ली से 288 किलोमीटर दूर है। ये शहर राजस्थानी विरासत को समेटे हुए हैं। JAIPUR अपने इतिहास से लेकर जायकेदार स्थानीय खाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर घूमने के लिए Amer Fort, Jal Mahal, Hawa Mahal, and Nahargarh Fort है, इसके अलावा बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ भी है, जहां पर घूमकर आप शॉपिंग कर सकते हैं। इस शहर में धार्मिक स्थल भी खूब सारे है, जहां जाकर आपको शांति की अनुभूति होगी ।

कब जाएं: यहां पर घूमने के लिए बेस्ट टाइम नवंबर से मार्च है।

ऋषिकेश: दिल्ली से Rishikesh  242 किलोमीटर दूर है। ये डेस्टिनेशन पर्यटकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है। यहां आप camping और rafting से लेकर bungee तक बहुत कुछ कर सकते हैं। साथ ही ये एक आत्मीय शहर भी है यहां पर पवित्र गंगा नदी बहती है। यहां पर लक्ष्मण झूला है, जिसके पास आपको कई रेस्टोरेंट और कैफे मिल जाएंगे, जहां पर जाकर उचित दरों पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कब जाएं: यहां की यात्रा करने के लिए सही वक्त September से June के बीच है।

पढ़ें: RISHIKESH में RIVERSIDE CAMPING, ट्रिप का पूरा खर्च 1500 रुपये

मनाली: MANALI भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। इस शहर को लाहौल, स्पीति और लेह जैसे अन्य सुरम्य स्थानों का प्रवेश द्वार कह सकते हैं। DELHI से MANALI 537 किलोमीटर दूर है। यहां पर एडवेंचर गतिविधियों जैसे paragliding, rafting, और skiing और पर्यटक आकर्षण का केंद्र है।  इसके अलावा आप Hadimba Temple और Rohtang Pass की भी सैर कर सकते है। इसमें कोई शक नहीं है कि मनाली भारत में साहसिक खेलों की कोशिश करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।

कब जाएं: अगर आप मनाली जाने का सोच रहे हैं, आप October से June के महीने में जा सकते हैं।

मथुरा: उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित, Mathura भारत में हिंदुओं के लिए सात पवित्रतम स्थानों में से एक है और इसका धार्मिक महत्व इस तथ्य के कारण है कि यहां भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है। इस शहर में कई महान धार्मिक स्थल, मंदिर और महत्व के अन्य स्मारक स्थित हैं, जिन्हें आप यहां रहते हुए देख सकते हैं। इस पवित्र नगरी में आपके लिए Keshav Dev Temple, Krishna Janmabhoomi Temple, Rangbhoomi, Kans किला है । इसके अलावा मथुरा जी के पेड़े यहां पर आकर जरूर खाएं, साथ ही अपनों के लिए लेकर भी जाए।

कब जाएं: वैसे तो आप इस शहर को घूमने के लिए किसी भी वक्त निकल सकते है। लेकिन BEST TIME अक्टूबर से मार्च है।

पढ़ें: कम खर्च में मथुरा में घूमने लायक हैं ये टॉप-10 जगहें, जानते हैं आप?

शिमला: ( Queen of Hills ) पहाड़ियों की रानी और हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla अपने आप में ब्रिटिश आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता का दावा करती है। यह पर आप सर्दियों में आकर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं, साथ ही यहां पर जंगल, दुकानें, मंदिर या यहां तक ​​कि एक विकसित टाउनशिप भी आकर्षण का केंद्र है। ये खूबसूरत शहर दिल्ली से 323 किलोमीटर है।

कब जाएं: मार्च से जून का सीजन शिमला जाने के लिए सबसे बेहतर है। इस दौरान Shimla का मौसम सुहाना होता है। आउटडोर एक्टिविटीज के लिए अच्छा होता है। इन चार महीनों के दौरान टेम्परेचर 15 से 35 डिग्री के बीच बना रहता है।

मैक्लोडगंज – लिटिल तिब्बत:  हिमाचल के कांगड़ा का छोटा शहर है Mcleodganj । ये शहर प्राकृतिक छटा को अपने साथ समेटे हुए हैं। इस शहर ने तिब्बत और बुद्ध को अपने भीतर रचा-बसा लिया है। Delhi से Mcleodganj 488 किलोमीटर दूर है। तिबत्तियों के लिए Tsuglag Khang Complex भारत के सबसे पवित्र जगहों में से एक है। यहां पर की गई paragliding जिन्दगी की सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा बन सकती है। यहां पर चर्च, बेहद शानदार है जिसकी आप विजिट कर सकते है।

कब जाएं-  October से June के समय यहां पर आना आपके लिए बेस्ट टाइम है।

कसोल – हेवन फॉर माउंटेन लवर्स: Kasol कुल्लू में एक छोटा सा गांव है, जो पार्वती नदी के किनारे पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहां पर तोश की यात्रा, Kheerganga trek और cafe-hopping का मजा ले सकते है।

कब जाएं-  October से June के समय यहां पर आना आपके लिए बेस्ट टाइम है

अमृतसर: प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के कारण Amritsar उत्तर भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहरों में से एक है। ये शहर दिल्ली से 450 किलोमीटर दूर है। यहां की यात्रा रात भर की है। Amritsar में घूमने के लिए अन्य स्थान अटारी बॉर्डर और प्रसिद्ध Jallianwala Bagh हैं

कब जाएं-  October से March के समय यहां पर आना आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

बिनसर : अल्मोड़ा से लगभग 34 किलोमीटर दूर है Binsar , वहीं दिल्ली से ये शहर 418 किलोमीटर है। अगर आप मन की शांति की तलाश में है, तो ये जगह आपके लिए सबसे सही है। यहां पर घूमने के लिए बिनसर वन्य जीव अभयारण्य, महादेव मंदिर है।

कब जाएं- यहां पर आप घूमने के लिए सालभर में कभी भी आ सकते है।

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान : दिल्ली से सबसे अधिक देखी जाने वाली छोटी यात्राओं में से एक है Sariska। विशेष रूप यहां पर देख जाने वाले बाघ। अरावली पर्वतमाला के करीब स्थित, यह एक अद्भुत डेस्टिनेशन है। यह स्थान पशु प्रेमियों के लिए शांतिपूर्ण और रोमांचक दोनों है। ये दिल्ली से 223 किलोमीटर है।

कब जाएं-  यहां आने के लिए सबसे अच्छा समय  October to February के बीच का है।

मुक्तेश्वर: Mukteshwar उत्तराखंड के नैनीताल जिले का एक छोटा सा शहर है। कुमाऊं की पहाड़ियों में स्थित यह शांत शहर है। यदि आप दिल्ली से सस्ती विजिट का रास्ता ढूंढ रहे हैं तो Mukteshwar पर विचार किया जा सकता है। शहर की भीड़ से दूर खूबसूरत पहाड़ों में एक या दो दिन बिताएं। यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से 383 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा ।

कब जाएं- Mukteshwar जाने के लिए बेस्ट टाइम October से June है।

मसूरी: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 30 किलोमीटर की दूरी पर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है Mussoorie। यह अपने दोस्तों के साथ जाने के लिए दिल्ली से सबसे शानदार जगह है। दिल्ली से 303 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर घूमने के लिए सही वक्त September से June के बीच है।

देहरादून: Dehradun एक खूबसूरत शहर है जो एक घाटी में स्थित है। दोनों तरफ पेड़ों के साथ ढलान वाली सड़कें इस शहर की खूबसूरती  को बढ़ाती है। यह शहर दिल्ली से 270 किलोमीटर है। जो आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां पर आपको Forest Research Institute, Indian Military Academy, Rajpur Road विजिट करने का मौका मिलेगा। Dehradun को घूमने के लिए कोई बेस्ट टाइम नहीं है आपका जब मन करें आप यहां पर आ सकते है।

त्रिउंद: यदि आप ट्रेकिंग और घूमना पसंद करते हैं, तो Triund आपकी सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए। हाल ही में इस जगह ने पर्यटकों का अधिक ध्यान आकर्षित किया है और अब ट्रेकिंग स्थानों की सूची में सर्वोच्च स्थान रखता है। युवाओं के लिए दिल्ली के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। Triund की रात, दिनों की तुलना में कहीं बेहतर है। ये दिल्ली से 480 किलोमीटर दूर है।

कब जाएं: Triund जाने के लिए बेस्ट टाइम सितंबर से अक्टूबर के बीच में है ।

खीरगंगा: डवेंचर ट्रिप्स के शौकीन लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश का Kheerganga बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह जगह दिल्ली से 541 किलोमीटर दूर है। यहां आकर आप ट्रैकिंग के साथ-साथ कई चीजों का मजा ले सकते हैं। ट्रैकिंग का रास्ता बर्शैनी से शुरू होकर आगे 10 किलोमीटर तक जाता है। इस दौरान आप खीरगंगा की खूबसूरती को निहार सकते हैं। ट्रैकिंग के रास्ते में उंचे पहाड़ों और घने जंगलों से गुजरने का मजा ही अलग है। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि यह वह जगह है जहां भगवान शिव ने 3000 सालों तक ध्यान और चिंतन किया था।

कब जाएं: यहां पर आने के लिए सही वक्त April to June और September to November है।

औली: Auli ज्यादातर लोगों के लिए Favorite destination है। अगर आपका मन है तो आप Delhi से Auli जाने का मूड बना सकते हैं। Auli पहुंचने के लिए दिल्ली से आपको 387 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। ये जगह  skiing के लिए फेमस है। यहां आप दोस्तों के साथ और परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बीता सकते हैं। यहां आने के लिए कोई बेस्ट टाइम नहीं है जब आपका मन करे बैग पैक करे और Auli आ जाएं।

पढ़ें: Auli Travel Tips: कब जाएं, कहां घूमें, जोशीमठ-छत्राकुंड को भी जानें

तोष: हिमाचल प्रदेश का एक गांव है Tosh जो कसोल के पास है। इसकी दिल्ली से दूरी 539 किलोमीटर है । यहां पर आपको हिमालय की सुंदरता को पास से निहारने का मौका मिलेगा। ये जगह उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छी है जो एकांत से प्यार करते है। वहीं, यहां पर बने घर के घर जो पर्वतीय आर्किटेक्चर का उत्कृष्ट नमूना हैं।

कब जाएं:  यहां पर जाने के लिए आपको अप्रैल से अक्टूबर के बीच में ही प्लान बनाना होगा।

ओखला: यह दिल्ली की सबसे शांत जगहों में से एक है। Okhla bird sanctuary की सुंदरता बारिश शुरू होते ही पूरी तरह से नए स्तर पर ले जाती है। यमुना नदी पर ओखला बैराज पर दिल्ली के पास देखने के लिए यह निश्चित रूप से सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये जगह दिल्ली से 33 किलोमीटर दूर है।

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य: ये दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर है। यहां आप कई प्रवासी और निवासी पक्षियों को देख सकते हैं। यही वजह है कि ये bird watchers and bird photographers को रोमांचित करने वाली जगह है।

रणथंभौर: ये जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। Ranthambore दिल्ली से 456 किलोमीटर दूर है। यहां रणथंभौर किला, रणथंभौर टाइगर रिजर्व अद्भुत स्थानों में से एक हैं। आपको जंगल और सदियों पुराने शासकों की विरासत का अनोखा मिश्रण देखने को भी मिलेगा। यहां जाने के लिए बेस्ट टाइम अक्टूबर से अप्रैल के बीच का है।

ओरछा: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में Orchha स्थित है। ये दिल्ली से 471 किलोमीटर दूर है। यह मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां भगवान राम का बड़ा मंदिर है। मान्यता है कि भगवान राम को Orchha में राजा राम के रुप में पूजा जाता है। इसी कारण राम मंदिर में यहां राम की पूजा भगवान के रुप में नहीं बल्कि राजा के रुप में होती है। यहां पर पर पुलिस सूर्योदय और सूर्यास्त पर सलामी भी देती है।

बूंदी: Bundi राजस्थान में सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जो अपने बेदाग भित्ति और gold paintings के लिए जाना जाता है। आप यहां आने पर Taragarh Fort and Garh Palace भी घूमने जा सकते हैं, ये दोनों जगह ही स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। इसके अलावा आप Raniji Ki Baori को भी देखने के लिए जा सकते हैं।

कब जाएं: यहां की यात्रा का सर्वोत्तम समय अक्टूबर से मार्च का है।

अल्मोड़ा: Almora उत्तराखंड के शीष पर्यटन स्थलों में से एक है। ये दिल्ली से 369 किलोमीटर है। ये दिल्ली के पास मॉनसून के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर बारिश घाटी के वक्त और भी ज्यादा सुंदर दिखती है। यदि आप दिल्ली के पास एक शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपको यहां पर आना चाहिए। यहां पर आप केसर देवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते है। सबसे अच्छी बात ये है कि आप यहां पर किसी भी मौसम में आ सकते है।

शोघी: हिमाचल प्रदेश में बसा एक छोटा सा शहर है Shoghi। यह शिमला से 15 किलोमीटर दूर है तो वहीं, दिल्ली से Shoghi की दूरी 329 किलोमीटर है। ये शहर ओक और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। आपको यहां आने पर ये अहसास होगा कि आप वाकई में शहर की दौड़भाग से काफी दूर शांत जगह पर है। यहां पर आप तारा देवी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकते हैं।

कब जाएं: Shoghi में समय बिताने का सही वक्त अक्टूबर से जून के बीच है।

प्रागपुर: Pragpur हिमाचल के कांगड़ा जिले में बसा हुआ है। जो दिल्ली से 412 किलोमीटर है। ये गांव हिमाचल के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। हिमाचल सरकार ने इस गांव को 1997 में विरासत गांव घोषित किया था। यहां पर घूमने के लिए दादा सिबा मंदिर, ताल, न्यायाधीश कोर्ट,चंबा पट्टन और बुलेट निवास है। यहां पर घूमने का मजा  गर्मियों और मानसून में आता है।

चकराता: Chakrata उत्तराखंड में एक शांत रहने वाला शहर है। यह अपने खूबसूरत पहाड़ों और हरियाली के लिए जाना जाता है। ये शहर दिल्ली से 323 किलोमीटर दूर है। मानसून में इस शहर की यात्रा करने के लिए एक सही समय है।

कुरुक्षेत्र : Delhi से Kurukshetra 154 किलोमीटर दूर है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। कुरुक्षेत्र वही भूमि हैं, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कौरवों और पांडवों के बीच हस्तानापुर के राज सिंहासन के लिए लड़ी जाने वाली Kurukshetra की लड़ाई इसी स्थान पर हुई थी,  जिसे महाभारत के युद्ध के नाम से जाना जाता हैं। आप दिल्ली से कुरुक्षेत्र बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। आप यहां पर heikh Chilli tomb, Mahadev Temple, Krishna Museum देख सकते हैं। Kurukshetra घूमने के लिए कभी भी आ सकते है।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान: यदि आप पक्षियों और बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन है तो ये जगह आपके लिए सबसे ज्यादा मुफीद है। Delhi से Keoladeo National Park 222 किलोमीटर दूर है। भरतपुर जिले में स्थित, यह पार्क न केवल सर्दियों के मौसम में दुनिया के पक्षियों के लिए घर है बल्कि पर्यावरणविदों की भी पसंदीदा जगह है। इस पार्क की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां पर जोर से चलने वाली जीप के बयाए ई- रिक्शे में सवारी की जाती है।

कब जाएं: यहां पर अगर आपको आना है तो किसी भी मौसम में आ सकते है।

राजाजी नेशनल पार्क: ये पार्क देहरादून से 23 किमी और दिल्ली से 241 किलोमीटर दूर है। आपको प्रकृति की बेजोड़ सुंदरता और समृद्धि की खोज में घूमता है, तो आपके लिए यही जगह है। यहां आप अपना कैमरा ले जाना न भूलें ताकि आप अपने अनुभवों को क्लिक कर सकें। पार्क में जंगली जानवरों जैसे हाथी, सांभर, चित्तीदार हिरण और हॉर्नबिल की तस्वीरें क्लिक कर सकें।

कब जाएं: पर्यटकों के लिए पार्क हर साल 15 नवम्बर से 15 जून के बीच खुला रहता है । पर्यटक अपने 34 किमी लम्बे जंगल सफारी के दौरान पहाड़ियों की सुन्दरता, घाटियों और नदियों के panoramic view का आनन्द ले सकते हैं ।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: ये पार्क भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। DELHI से JIM CORBETT 530 किलोमीटर दूर है। ये पार्क रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी यहां पर कई सारे जीव-जंतु है जिसे आप जंगल सफारी के वक्त देख सकते है। जिम कॉर्बेट में संग्रहालय और कॉर्बेट फॉल्स भी है ।

कब जाएं: यहां पर घूमने के लिए Best Time Mid Oct to Mid JUNE है।

पढ़ें: Jim Corbett National Park : ये हैं टाइगर रिजर्व एरिया के 5 जोन, Full Information

नाहन: Nahan हिमाचल प्रदेश के Offbeat हिल स्टेशनों में से एक है । ये शहर दिल्ली से 252 किलोमीटर दूर है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। आप यहां पर रहकर Renukaji Lake, Rani Tal, Paonta Sahib, Suketi Fossil Park, Churdhar Peak, Jaitak Fort देख सकते हैं।

कब जाएं:  यहां अगर आप सैर का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सबसे बेस्ट टाइम अप्रैल से सितंबर के बीच में है।

शेखावाटी: यदि आप प्राचीन और रहस्यमयी हवेलियों को देखना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार Shekhawati की यात्रा जरूर करनी चाहिए। यह जगह राजस्थान में है जो दिल्ली से 280 किलोमीटर है। ये जगह असली राजपूताना वैभव से ओतप्रोत है। इस शहर को कला और वास्तुकला के पारखी लोगों के लिए सोने की खान बना दिया है। प्राचीन राजस्थानी विरासत का अनुभव करने के लिए यह राजस्थान में सबसे अच्छे ऐतिहासिक स्थानों में से एक है।

कब जाएं: अगर आप रहस्यमयी हवेलियों को देखने का मन बना रहे हैं, तो आप नवंबर से मार्च के बीच में यहां की विजिट कर सकते हैं।

लैंसडाउन: उत्तराखंड की वादियों में बसा Lansdowne एक ऐसा ही हिल स्टेशन है, जहां जाने के लिए आपको लंबी छुट्टियों की ज़रूरत नहीं है। Lansdowne खूबसूरत और शांत होने के साथ सुरक्षित भी है, क्योंकि यहां सैनिक छावनी है। ये दिल्ली से 258 किलोमीटर है। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को Attracted करता है। यहां पर टिप एन टॉप, सेंट मैरी चर्च, तारकेश्वर महादेव मंदिर, युद्ध स्मारक, दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला झील घूमने जा सकते हैं।

कब जाएं: वैसे तो Lansdowne में मौसम सालभर ही सुहावना रहता है। यहां गर्मी भी ज्यादा नहीं पड़ती। मार्च से जून के बीच यहां काफी खुशनुमा मौसम रहता है, वहीं दिसंबर से फरवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ती है। कई बार तापमान शून्य तक चला जाता है। हालांकि सर्दियों के दौरान बर्फबारी देखने लायक होती है।

Sandeep Jain

पत्रकार की नजर से.....चलो घूम आते हैं

error: Content is protected !!