Netravalli Waterfall of Goa, this waterfall is the first choice of tourists in summer
Netravalli Waterfall- नेत्रावली वॉटरफॉल या सावरी वॉटरफॉल गोवा के खूबसूरत झरनों में से एक हैं. ये झरना सन्गुम तालुका में नेत्रावली नाम के स्थान पर नेत्रावली वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में स्थित हैं. ये झरना 211 वर्ग किलोमीटर की संरक्षित भूमि क्षेत्र में फैला हुआ हैं. ये झरना गोवा के सबसे करामाती झरनों में से एक है, जिसकी तारीफ यहां पर आने वाला हर पर्यटक करता हैं. नेत्रावली झरना प्रकृति प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है. गर्मियों के मौसम में पर्यटक यहां पर भारी संख्या में आते हैं और इस मनमोहक झरने को देखने का लुत्फ उठाते हैं. सावरी झरना 12 महीनों का झरना हैं, जिससे पूरे साल जल प्रवाहित होते रहता हैं. अगर आप गोवा घूमने जा रहे हैं तो इस झरने का लुत्फ उठाना बिलकुल भी ना भूलें.
नेत्रावली वॉटरफॉल घूमने के अलावा भी आप इसके नजदीक के कुछ स्थानों पर घूमने जा सकते हैं, जिनमें से कुछ के नाम हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं. जैसे कि सलौलीम बांध, कोटिगो वन्यजीव अभयारण्य, बुदबुद्यांचि ताली, गोवा जंगल एडवेंचर बहुत ही खूबसूरत जगह है जो कि नेत्रावली के पास है.
अगर आप गोवा के नेत्रावली वॉटरफॉल घूमने के बाद किसी होटल या फिर कहीं पर रुकने की जगह की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि नेत्रावली वॉटरफॉल के नजदीक लो-बजट से लेकर कई हाई बजट के होटल उपलब्ध है तो आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं.
गोवा के नेत्रावली वॉटरफॉल घूमने के लिए आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं क्योंकि ये झरना पूरे साल भर देखा जा सकता है. लेकिन अगर आप असल में इश इस झरने का सही लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए मानसून के मौसम में जाना ही सबसे अच्छा माना जाता हैं. हालांकि अक्टूबर से मार्च के महीने में भी पर्यटक भारी तादाद में यहां पर घूमने आते हैं. क्योंकि अक्टूबर से मार्च तक मौसम काफी अच्छा रहता है. इस वक्त पर ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही सर्दी.
अगर आप नेत्रावली वॉटरफॉल जाने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में आपको किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होगी. आपको बता दें कि नेत्रावली वॉटरफॉल जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने पास के साधन के जरिये से अपनी डेस्टिनेशन नेत्रावली वॉटरफॉल बहुत ही आसानी से पहुंच जाएंगे. नेत्रावली वॉटरफॉल जाने के लिए अगर आप हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पास डबोलिम हवाई अड्डा पड़ता है. नेत्रावली वॉटरफॉल से डाबोलिम हवाई अड्डा 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. डबोलिम हवाईअड्डे से आप टैक्सी या कैब को किराए पर ले कर जा सकते हैं.
वहीं अगर आप ट्रेन के माध्यम से अपनी नेत्रावली वॉटरफॉल की यात्रा करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सबसे पास रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा का पड़ेगा, जो कि लगभग 165 किलोमीटर की दूरी पर हैं. यहां से आपको बेहद आसानी से लोकल ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा. अगर आप सड़क मार्ग से नेत्रावली वॉटरफॉल जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि गोवा के पणजी बस स्टैंड से नेत्रावली वॉटरफॉल की दूरी लगभग 166 किलोमीटर हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More