Find out why Mandrem Beach is special among tourists in Goa
Mandrem Beach- मंड्रेम बीच उत्तरी गोवा के एक छोटे से गांव मंड्रेम में स्थित हैं. ये बीच गोवा के प्रमुख प्रसिद्ध बीचों में से एक हैं और यहां पर आने वाले पर्यटकों को शांति का अहसास कराता हैं. जो कि गोवा राज्य की राजधानी पणजी से सिर्फ 21 किलोमीटर की दूरी पर हैं. ये बीच उत्तरी समुद्री तट पर चपोरा नदी से लेकर अरम्बोल बीच तक फैला हुआ हैं. Mandrem Beach के दो प्रमुख समुद्री तट एश्वम और अरम्बोल हैं. मछली व्यापारियों के लिए ये बीच बेहद ही खास हैं. मंड्रेम बीच से गोवा के एक अन्य खूबसूरत तट वाघा बीच की दूरी 17 किलोमीटर की हैं.
Mandrem Beach की करामाती सफेद रेत पर्यटकों के दिलों को छूने का काम करती हैं. अरब सागर के फिरोजा नीले पानी का आकर्षण इस बीच पर देखते ही बनता हैं. मंड्रेम बीच पर समुद्र की उठती-गिरती लहरों को देखने और इसका लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. नारियल और ताड़ के पेंड यहां पर बहुत ज्यादा संख्या में देखने को मिल जाएंगे. शहर की भीड़भाड़ और शौर शराबे से दूर ये एक शांत बीच हैं. अगर आप आपने परिवार या साथी के साथ अकेले में वक्त बिताना चाहते हैं, तो गोवा का ये मंड्रेम बीच आपके लिए एक आदर्श स्थान हैं.
Mandrem Beach पर नाईटलाइफ इतनी ज्यादा सक्रीय नहीं हैं जितनी की गोवा के अन्य समुद्री तटों पर हैं. लेकिन यहां पर कुछ प्रमुख स्थान पार्टियों के लिए जाने जाते हैं. कभी-कभी यहां पर लाइव संगीत का भी आनंद लिया जा सकता हैं. जबकि मंड्रेम बीच के साथ लगे बीच पर आपको शानदार नाईटलाइफ का माहौल मिल जायेगा.
Goa State Museum – गोवा की संस्कृति और इतिहास को समझने की Perfect जगह
मंड्रेम बीच पर योग सीखने और अभ्यास करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं. कुछ प्रमुख योग जैसे फ्री-फ्लो, समुद्री योग और निसार्ग योग का अनुभव आप मंड्रेम बीच पर ले सकते हैं.
आप बीच पर ढेर सारी मस्ती करने के अलावा इसके नजदीक के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं. मंड्रेम बीच के नजदीक कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल कैरी बीच, मापुसा फ्राईडे मार्केट, फिलम स्वीट वाटर लेक, तेरेखोल किल्ला, अश्वम बीच, शनिवार मार्केट, अरम्बोल बीच है.
मंड्रेम बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
मंड्रेम बीच पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवम्वर की शुरुआत और मार्च के बीच का माना जाता है. इस दौरान मौसम ना तो गर्म होता है और ना ही सर्द जिस कारण यहां पर अच्छा सुनहरा माहौल बना होता है.
Butterfly Island से जुड़ा है Butterfly Beach का नाम, Goa Tour से पहले यहां लें जानकारी
अगर आप मंड्रेम बीच पर जा रहे है, तो हम आपको बता दें कि मंड्रेम बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से जा सकते हैं. अगर आपने मंड्रेम बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा का डाबोलिम एयरपोर्ट Mandrem Beach के सबसे ज्यादा नजदीक हैं. एयरपोर्ट से मंड्रेम बीच की दूरी लगभग 53 किलोमीटर हैं. एयरपोर्ट से आप यहां पर चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से मंड्रेम बीच पहुंच जाएंगे. वहीं अगर आप ट्रेन के माध्यम से गोवा के मंड्रेम बीच जाने वाले हैं तो सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन थिविम हैं. रेल्वे स्टेशन से मंड्रेम बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर हैं. इसके अलावा 27 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More