Anti-Pollution Diet
Anti-Pollution Diet: प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी समस्याएं, फेफड़ों की समस्याएं और यहां तक कि हार्ट की भी बीमारी हो सकती है, इसलिए आपको खुद को प्रदूषण से बचाना चाहिए. आजकल दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में प्रदूषण का असर काफी बढ़ गया है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं. ऐसे में आप अपनी डाइट में सुपरफूड्स को शामिल करके प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.आइए जानते हैं कि प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ फायदेमंद हो सकते हैं.
अदरक || Ginger
प्रदूषण से बचने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं. अदरक खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप बीमारियों से बच सकते हैं. अदरक की चाय या शहद के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं.
काली मिर्च || Black pepper
काली मिर्च रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आपको खांसी-जुकाम से भी बचाती है. आप रोजाना काली मिर्च को अपने खाने में शामिल करके खा सकते हैं.
हल्दी || Turmeric
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसके रोजाना सेवन से फेफड़ों के संक्रमण से राहत मिलती है. इसके अलावा आप प्रदूषण से होने वाले कफ, खांसी आदि से भी राहत पा सकते हैं। रोजाना दूध में हल्दी मिलाकर पीने से फायदा होता है.
सूखे मेवे || Dry Fruits
इस मौसम में सूखे मेवे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं.
नारंगी || Orange
इस मौसम में संतरा खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमें मौसमी बीमारियों से बचाता है. वायु प्रदूषण बढ़ने के दौरान खट्टे फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है.
गुड़ || Jaggery
सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है. गुड़ खाने से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. इससे अस्थमा और टीबी जैसी बीमारियां नहीं होती हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More