Best Thai Food : आज हम आपको यहां के कुछ फेमस थाई फूड के बारे में बताने जा रहे हैं...
Best Thai food : हर भारतीय विदेश जाने का सपना जरूर दखते हैं और बात युवाओं की करें तो उनकी विश लिस्ट में थाईलैंड जरूर शामिल होता हैं. थाईलैंड की नाईट लाइफ को हर युवा जीना चाहता हैं और आपको वहां कई भारतीय घुमते हुए मिल जाएंगे. जहां भी घूमने जाया जाए वहां के फूड का स्वाद भी जरूर लेना चाहिए. थाईलैंड को अपने बेहतरीन स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता हैं. ऐसे में अगर आप थाईलैंड घूमने जा रहे हैं तो आज हम आपको यहां के कुछ फेमस थाई फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए. आइये जानते हैं इनके बारे में…
हरे धनिए, लाल मिर्च, पीले नीबू, झींगा और नूडल्स के साथ परोसा गया, पैड थाई सबसे रंगीन फूड है जिसे आपने कभी देखा होगा! ये स्टर फ्राइड राइस नूडल्स थाईलैंड के फेमस फूड में से एक हैं. इस डिश के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी भी जुड़ी हुई है, चावल की कमी से निपटने के लिए इस डिश में नूडल्स को शामिल किया गया था. तब से ये फूड लोगों के बीच हिट हो गया. इसका खट्टा, नमकीन, मसालेदार और मीठा पकवान विभिन्न स्वादों का एक मिश्रण है.
रोटी ग्लुए बैंकॉक का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है. रोटी ग्लुए खाने से आपका मुंह का स्वाद बदल जाएगा. आप फ्राइड पैनकेक में अपनी पसंदीदा टॉपिंग्स डलवा सकते हैं, टॉपिंग्स कोकोनट, चीनी, शहद से न्यूटेला तक सारी वेरायटी आपको यहां मिल जाएंगी.
थाईलैंड की करी अगर लाल रंग वाली हो, तो बहुत तीखी होती है, क्योंकि उसका रंग ही यह संकेत देता है कि उसकी आत्मा पिसी लाल मिर्च में रची-बसी है. हरी रंगत वाली करी भी इससे कुछ ही कम तीखी होती है. उसका कलेवर, रूप, रंग और स्वाद हरी मिर्च पर आधरित रहता है.पीली करी में हल्दी का जादू रहता है, पर उसकी मौजूदगी बहुत जाहिर नहीं होती. इन तीनों ही प्रकार के तरीदार खाने में दो तत्व रहते हैं,नारियल का दूध और मछली का पेस्ट.शुद्ध शाकाहारियों को सतर्क रहने की जरूरत है कि शाकाहारी थाई करी में भी मछली का मसालेदार पेस्ट जरूर पड़ता है.
पकवान को शुरू में नावों पर बेचा जाता था, जिसकी वजह से इस डिश के जरिए बहुत कमाई होती थी. आज भी ये स्ट्रीट फूड नदी के पास कई स्टालों में पाया जाता है. डिश को नूडल्स और सूप के साथ तैयार किया जाता है. कटोरे में इस डिश का स्वाद आप नदी के किनारे बैठकर खूबसूरत दृश्य को देख सकते हैं. ये व्यंजन इतना स्वादिष्ट है कि आप सिर्फ एक ही कटोरे से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे. आप अपनी डिश को कस्टमाइज करके भी तैयार कर सकते हैं.
स्वादिष्ट स्टीम डंप्लिंग्स का स्वाद कौन नहीं चखना चाहता? ये थाई वेरायटी बेहद ही स्वादिष्ट मानी जाती है, जिसे खाने के बाद आपको कभी निराशा हाथ नहीं लगेगी. ये डंप्लिंग्स केकड़े के मीट, पिग मीट और झींगा आदि स्टफिंग के साथ परोसे जाते हैं. चलते-फिरते बैंगकॉक स्ट्रीट को देखना और इस स्वादिष्ट खाने को टेस्ट करना एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है.
सूची में जोड़ने के लिए यह एक अजीब खाना हो सकता है – लाब आमतौर पर केवल सलाद के पत्तों और मांस के होते हैं. हां, लाब एक मसालेदार मांस सलाद है जो थाईलैंड के उत्तर से निकलता है और लाओस में एक लोकप्रिय पकवान है. यह पकवान क्षेत्र से क्षेत्र में भिन्न होता है, और इसे शाकाहारी बनाने के लिए समायोजित किया जा सकता है। यह थाईलैंड में भारतीय पसंदीदा शाकाहारी व्यंजनों में से एक है.
सोम टैम बैंकॉक का पसंदीदा और सबसे लोकप्रिय सलाद है. इसमें एक हरे पपीते का इस्तेमाल करके खट्टा और मसालेदार सलाद तैयार किया जाता है, जिसमें लेमन ग्रास, फिश सॉस, सूखे झींगे, मीठे टमाटर और कुरकुरे मूंगफली का स्वाद होता है. यह डिश आपको बैंकॉक के हर नुक्कड़ पर मिल जाएगी.इसकी लो-कैलोरी काउंट और भरपूर फ्लेवर सभी के लिए फायदेमंद होते हैं.
मिठाई के बिना हर भोजन अधूरा है. बैंकॉक का यह ट्रेडिशनल समर स्ट्रीट फूड निश्चित रूप से आपके टेस्ट को बदल देगा। ताजे कटे हुए रसीले आम के स्लाइस को चिपचिपे चावल पर रखा जाता है और भुने हुए तिल के साथ गार्निशिंग की जाती है. आप इस डेजर्ट को डूरियन के साथ भी ट्राई कर सकते हैं. कुछ स्ट्रीट वेंडर इस मिठाई को आम की जगह डूरियन के साथ बेचते हैं. भले ही फल और चावल का मेल आपको असामान्य लग रहा होगा, लेकिन हमें विश्वास है कि आपको ये फूड बेहद पसंद आने वाला है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More