Categories: Food Travel

Chyawanprash benefits in winter : हम सर्दियों में च्यवनप्राश क्यों खाते हैं? जानिए सही मात्रा और फायदे

Chyawanprash benefits in winter  : सर्दियों का मौसम आते ही घर में सभी लोग कहने लगते हैं कि हमें च्यवनप्राश खाना चाहिए. ये बातें बच्चे बचपन से ही अपने माता-पिता और दादा-दादी से सुनते आ रहे हैं. सर्दियों में च्यवनप्राश खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह की जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती हैं, लेकिन इसका सेवन कितना करना चाहिए या इसे लेने का सबसे अच्छा समय क्या है? च्यवनप्राश में कई जड़ी-बूटियाँ होती हैं जो हमारे शरीर को गर्म करने और प्रतिरक्षा बढ़ाने का काम करती हैं, जो शरीर को वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकती हैं.

च्यवनप्राश का सेवन करने की सही मात्रा || Right amount to consume Chyawanprash

च्यवनप्राश का सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको पेट फूलना, दस्त आदि की समस्या हो सकती है. एक वयस्क रोजाना सुबह और शाम गुनगुने पानी या दूध के साथ 1 चम्मच च्यवनप्राश ले सकता है. अगर आप बच्चों को च्यवनप्राश दे रहे हैं तो उन्हें सुबह-शाम आधा चम्मच च्यवनप्राश देना चाहिए.

Benefits of jaggery In Winter : सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर में होते हैं कई फायदे

इन खाद्य पदार्थों के साथ च्यवनप्राश का सेवन न करें || Do not consume Chyawanprash with these food items

अगर परिवार में अस्थमा या सांस के मरीज हैं तो उन्हें दूध या दही के साथ च्यवनप्राश नहीं खाना चाहिए. जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या है उन्हें भी इसका सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए. अगर आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में है तो आप हर दिन 3 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं.

च्यवनप्राश के फायदे || Benefits of Chyawanprash

चवनप्राश शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है जो ठंड के मौसम में वायरल संक्रमण से बचाता है.इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारी सेहत को अच्छा रखते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, च्यवनप्राश के सेवन से प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है. यह महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद है. इसमें मौजूद जड़ी-बूटियाँ शरीर को गर्म भी रखती हैं और ठंडी जगहों पर मदद करती हैं. हालांकि, अगर सही मात्रा में ही खाया जाए.

Tibet Travel Blog : तिब्बत में घूमने की ये 10 जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago